फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain An elderly man who went to graze cattle was swept away in water pet dog found him

Ujjain News: मवेशी चराने गया बुजुर्ग पानी में बहा, दो दिन से खोज रहे थे गोताखोर, पालतू कुत्ते ने ढूंढ निकाला

Fri, 20 Sep 2024 10:32 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2024 10:32 PM IST
सार

सूरजाखेड़ी निवासी बगदीराम खारोल (56) गुरुवार को मवेशी चराने गए थे। लेकिन बगदीराम अचानक गंभीर नदी के पास गए और तेज बहाव में बह गए। घटना के 24 घंटे बाद भी बगदीराम का पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस ने गोताखोर के साथ मिलकर नदी में काफी तलाश की

विज्ञापन
Ujjain An elderly man who went to graze cattle was swept away in water pet dog found him
मवेशी चराने गया था बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या कोई पालतू कुत्ता भी किसी की मदद कर सकता है, यदि आपको लगता है कि ऐसा नहीं हो सकता तो यह खबर आप जरूर पढ़िए। क्योंकि अपने मालिक के गंभीर नदी में तेज बहाव में बहने के दौरान जब उनका कोई पता नहीं चल पाया तो पालतू कुत्ते ने इस शव को खोज निकाला।

विज्ञापन


उज्जैन के सूरजाखेड़ी निवासी बगदीराम खारोल (56) गुरुवार को मवेशी चराने गए थे। लेकिन बगदीराम अचानक गंभीर नदी के पास गए और तेज बहाव में बह गए। घटना के 24 घंटे बाद भी बगदीराम का पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस ने गोताखोर के साथ मिलकर नदी में काफी तलाश की लेकिन बगदीराम का कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन


नदी में मालिक के डूब जाने के बाद उनका पालतू कुत्ता गुरुवार से ही नदी के एक हिस्से में टकटकी लगाकर बैठा था। पुलिस और गोताखोर बगदीराम की तलाश में जुटे थे, लेकिन कुत्ते पर उनका ध्यान नहीं गया। शुक्रवार को जब गोताखोर भी तलाश न सके तब उनकी नजर कुत्ते पर पड़ी। पुलिस की टीम कुत्ते के पास पहुंची। कुत्ते ने नदी के एक खास हिस्से में कूदकर मालिक के शव को खोजने में मदद की। कुत्ते ने भौंकने के बाद उस जगह दो बार छलांग लगाई। फिर उसी स्थान पर गोताखोर उतरे और शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed