{"_id":"66eda7e074294558b6029d97","slug":"an-old-man-who-had-gone-to-graze-cattle-drowned-in-the-strong-current-divers-were-searching-for-him-for-2-days-but-the-pet-dog-found-him-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2129691-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मवेशी चराने गया बुजुर्ग पानी में बहा, दो दिन से खोज रहे थे गोताखोर, पालतू कुत्ते ने ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मवेशी चराने गया बुजुर्ग पानी में बहा, दो दिन से खोज रहे थे गोताखोर, पालतू कुत्ते ने ढूंढ निकाला
Fri, 20 Sep 2024 10:32 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:32 PM IST
सार
सूरजाखेड़ी निवासी बगदीराम खारोल (56) गुरुवार को मवेशी चराने गए थे। लेकिन बगदीराम अचानक गंभीर नदी के पास गए और तेज बहाव में बह गए। घटना के 24 घंटे बाद भी बगदीराम का पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस ने गोताखोर के साथ मिलकर नदी में काफी तलाश की
विज्ञापन
मवेशी चराने गया था बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्या कोई पालतू कुत्ता भी किसी की मदद कर सकता है, यदि आपको लगता है कि ऐसा नहीं हो सकता तो यह खबर आप जरूर पढ़िए। क्योंकि अपने मालिक के गंभीर नदी में तेज बहाव में बहने के दौरान जब उनका कोई पता नहीं चल पाया तो पालतू कुत्ते ने इस शव को खोज निकाला।
विज्ञापन
उज्जैन के सूरजाखेड़ी निवासी बगदीराम खारोल (56) गुरुवार को मवेशी चराने गए थे। लेकिन बगदीराम अचानक गंभीर नदी के पास गए और तेज बहाव में बह गए। घटना के 24 घंटे बाद भी बगदीराम का पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस ने गोताखोर के साथ मिलकर नदी में काफी तलाश की लेकिन बगदीराम का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
नदी में मालिक के डूब जाने के बाद उनका पालतू कुत्ता गुरुवार से ही नदी के एक हिस्से में टकटकी लगाकर बैठा था। पुलिस और गोताखोर बगदीराम की तलाश में जुटे थे, लेकिन कुत्ते पर उनका ध्यान नहीं गया। शुक्रवार को जब गोताखोर भी तलाश न सके तब उनकी नजर कुत्ते पर पड़ी। पुलिस की टीम कुत्ते के पास पहुंची। कुत्ते ने नदी के एक खास हिस्से में कूदकर मालिक के शव को खोजने में मदद की। कुत्ते ने भौंकने के बाद उस जगह दो बार छलांग लगाई। फिर उसी स्थान पर गोताखोर उतरे और शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
