{"_id":"673d8cddb604cc50e30b1cb9","slug":"amidst-the-uproar-over-the-issue-of-low-prices-auction-was-not-held-in-tarana-mandi-farmers-blocked-the-main-gate-traders-were-angry-with-the-farmers-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2335321-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: कम भाव के मुद्दे पर हंगामे के बीच तराना मंडी में नहीं हुई नीलामी, मुख्य गेट पर किसानों का चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: कम भाव के मुद्दे पर हंगामे के बीच तराना मंडी में नहीं हुई नीलामी, मुख्य गेट पर किसानों का चक्काजाम
Wed, 20 Nov 2024 01:43 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:43 PM IST
सार
Ujjain: सोयाबीन की उपज के कम दाम मिलने को लेकर मंगलवार को यहां कृषि उपज मंडी में हंगामा हो गया। किसानों ने मंडी गेट पर चक्काजाम कर दिया। व्यापारी भी किसानों के बर्ताव से नाराज होकर चले गए।
विज्ञापन
मुख्य गेट पर किसानों ने किया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोयाबीन की उपज के कम दाम मिलने को लेकर मंगलवार को यहां कृषि उपज मंडी में हंगामा हो गया। किसानों ने मंडी गेट पर चक्काजाम कर दिया। व्यापारी भी किसानों के बर्ताव से नाराज होकर चले गए। जिसके चलते मंडी में नीलामी नहीं हो सकी। स्थानीय कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर किसानों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर मंडी में आवाजाही का रास्ता बंद कर दिया और नारेबाजी की।
किसान सोयाबीन उपज का कम मूल्य मिलने पर नाराज थे। वहीं हंगामा होने व किसानों के कथित गलत बर्ताव के चलते व्यापारीगण ने भी खरीदारी बंद कर दी। काफी देर तक चले विवाद के बीच जानकारी मिलने पर मंडी के भारसाधक अधिकारी एसडीएम राजेश बोरासी, तहसीलदार आरएल मुनिया व पुलिस ने पहुंचकर किसानों से बात की। किसानों का कहना था कि सोयाबीन तेल की कीमत आसमान पर है और सोयाबीन फसल की कीमत कम मिल रही है।
वहीं चर्चा में व्यापारी किसानों के अभद्र व्यवहार को लेकर नाराजगी जता रहे थे। एसडीएम ने किसानों को समझाया कि शासन के नियमानुसार ही खरीदारी होगी। अच्छी फसल के दाम कम नहीं होंगे। समझाइश के बाद किसानों ने मंडी गेट से ट्रैक्टर हटा लिए। परन्तु तब व्यापारी मंडी से जा चुके थे। इस कारण उपज की नीलामी नहीं हो सकी। तराना में हाट बाजार लगता है। ऐसे में आज मंडी में क्या स्थिति बनती है, सामने आएगा। वैसे एसडीएम बौरासी ने कहा कि कृषि मंडी में विधिवत खरीदारी होगी।