फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain BhoomiPujan development work worth Rs 478 crore Mohan Yadav Ujjain will get gift of zoo rescue center

Ujjain: 478 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन, सीएम बोले- उज्जैन को मिलेगी चिड़ियाघर और रेस्क्यू सेंटर की सौगात

Sat, 15 Mar 2025 03:48 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 15 Mar 2025 03:48 PM IST
सार

सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में 478 करोड़ रुपये के विकास कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम मोहन बोले, उज्जैन को चिड़ियाघर और रेस्क्यू सेंटर की सौगात मिलेगी।

विज्ञापन
Ujjain BhoomiPujan development work worth Rs 478 crore Mohan Yadav Ujjain will get gift of zoo rescue center
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के औद्योगिक क्षेत्र में विश्व स्तरीय पेप्सीको कंपनी द्वारा फैक्ट्री स्थापित की जा रही है। जहां आलू के चिप्स बनाए जाएंगे। उन्होंने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी और कहा कि इसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा 2329 करोड़ रुपये के कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह बात होली मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमृत 2.0 मिशन के तहत उज्जैन शहर के विभिन्न वार्डों और सिंहस्थ क्षेत्र में होने वाले 478 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज कार्यों के निर्माण का भूमिपूजन करते हुए कही। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही उज्जैन को चिड़ियाघर की सौगात मिलेगी। साथ ही प्रदेश के सभी संभागों में जू और वन्यप्राणी रेस्क्यू सेंटर खोलने की योजना पर भी काम हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होली पर दहकते अंगारों से निकलते हैं श्रद्धालु, अब भी निभाई जा रही 150 साल पुरानी परंपरा, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कालिदास अकादमी परिसर में नागरिकों के साथ फूलों की होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने पुष्प वर्षा कर उत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, नगर निगम सभापति कलावती यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन-बदनावर और उज्जैन-जावरा रोड का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही मेडिकल सिटी में मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विकास कार्य भी जारी हैं।



सिंहस्थ 2028 की सभी तैयारियां जून 2027 तक पूरी कर ली जाएंगी और इसे भव्य रूप से आयोजित करना सभी की जिम्मेदारी है। बताया जाता है कि जल्द ही उज्जैन में जल संसाधन विभाग 2533 करोड़ के तीन कार्य, ऊर्जा विभाग 329 करोड़ के छह कार्य, सड़क निर्माण 9650 करोड़ की दो लेन और फोर-लेन सड़कें, पर्यटन विकास 382 करोड़ के कार्य, संस्कृति विभाग 259 करोड़ की परियोजनाएं और औद्योगिक क्षेत्र में 5000 करोड़ के कार्य होंगे।


पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों के साथ खेली होली
जिला पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में टीआई और एसआई स्तर के अधिकारियों ने फिल्मी गानों और भजनों पर डांस किया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी भी पीछे नहीं रहीं और अधिकारियों व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ झूमकर होली का आनंद लिया। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी उल्लासपूर्ण माहौल में थिरकते नजर आए।

यह भी पढ़ें: उज्जैन के 84 महादेव, कैसे बने यह मंदिर, मान्यता क्या? महाकाल के द्वारपाल कौन और कहां; सब कुछ जानिए

इस दौरान सीएम ने कहा कि पुलिस जवानों के लिए आवास निर्माण की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा, ताकि वे अपने घर का सपना पूरा कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छोटे कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए उनके लिए भी योजनाएं तैयार की जाए। सीएम ने कहा कि नक्सली इलाकों में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। पुलिस बल को वाहनों की स्वीकृति दी जा रही है और नए थानों की मंजूरी भी मिल रही है।

यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर के आउटसोर्स कर्मचारियों को होली पर नहीं मिला वेतन, फीका रहा त्योहार, पहले भी ऐसा हो चुका

उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज विरोधी ताकतों से निपटने के लिए पुलिस को हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि होली के दूसरे दिन पुलिस और प्रशासन के साथ यह आयोजन सुखद अनुभव रहा। उन्होंने घोषणा की कि पुलिस में नई भर्ती की जाएगी और अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़े लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाएगा। साथ ही, पुलिसकर्मियों के लिए नए आवास भी बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed