{"_id":"66a62207632c69974e0b53b3","slug":"after-one-and-a-quarter-month-rs-14-crore-58-lakh-of-online-gaming-betting-deposited-in-government-treasury-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1938234-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: ऑनलाइन गेमिंग सट्टे का 14 करोड़ 58 लाख रुपये शासकीय ट्रेजरी में जमा, सवा महीने पुलिस ने की चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: ऑनलाइन गेमिंग सट्टे का 14 करोड़ 58 लाख रुपये शासकीय ट्रेजरी में जमा, सवा महीने पुलिस ने की चौकसी
Sun, 28 Jul 2024 06:27 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:27 PM IST
सार
उज्जैन में पकड़ाए करोड़ों के सट्टे में जब्त 14 करोड़ रुपये आखिरकार ट्रेजरी में जमा करवा दिए गए हैं। कोर्ट के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। सवा महीने तक ये रकम थाने में थी, जिसकी निगरानी में पुलिस ने अलग से टीम लगा रखी थी।
विज्ञापन
सवा माह बाद.....ऑनलाइन गेमिंग सट्टे का 14 करोड़ 58 लाख रुपये शासकीय ट्रेजरी मे जमा
विस्तार
14 जून की रात इंदौर रोड बायपास स्थित 19 ड्रीम्स कॉलोनी और मुसद्दीपुरा में एक साथ दबिश देकर 9 बदमाशों को ऑनलाइन सट्टा करते पकड़ा था। इस दौरान पुलिस ने मौके से 14 करोड् 58 लाख रुपये नगद, 20 मोबाइल, 15 लेपटॉप, सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किए थे। मामले में पुलिस ने सरगना पीयूष चौपड़ा व उसके अलग-अलग राज्यों में रहने वाले साथियो को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लंबे समय तक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था, लेकिन करोड़ों रुपये, आभूषण व सामान नीलगंगा थाने में ही रखा था। पुलिस का कहना था कि ईडी व इनकम टैक्स सहित अन्य विभागों द्वारा आरोपियों से पूछताछ के बाद कोर्ट के निर्देश पर ही रुपये व सामान शासकीय कोषालय में जमा होगा। 25 जुलाई को कोर्ट के निर्देश के बाद उक्त रुपये व आभूषण सहित मोबाइल, लेपटॉप शासकीय कोषालय में जमा करा दिए गए हैं।
नीलगंगा थाने में 14 करोड़ 58 लाख रुपये नगद जिसमें विदेशी करंसी भी शामिल थी, साथ में सोने चांदी के आभूषण, कीमती मोबाइल व लेपटॉप की सुरक्षा 1-4 के सशस्त्र गार्ड थाने में कर रहे थे। सवा माह गुजरने के बाद रुपये जमा होते ही उक्त गार्ड को भी थाने से हटा दिया गया है।
कुछ ऐसे हुई थी कार्रवाई
याद रहे कि पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने इस पूरे मामले मे बताया था कि टीम को 13 जून 2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना नीलगंगा क्षेत्र स्थित 19 ड्रीम्स कॉलोनी के ड्यूप्लेक्स नं 18 में पीयूष चौपडा के साथ पंजाब राजस्थान व मध्य प्रदेश के कुछ लोग कई दिनों से व्यापक स्तर में अंतर्राष्ट्रीय सट्टा खिला रहे हैं। मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई, जहां क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के बांग्लादेश व नीदरलैण्ड का मैच पर खाई/लगाई करते आरोपीयों से कुल 41 मोबाइल फोन, 11 लैपटॉप, 01 मैक-मिनी, 01 आईपैड, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सिमें. 02 पेन्ड्राईव.03 मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण जब्त किए थे। कुल नौ आरोपीगणों (1 राजस्थान, 4 पंजाब, 4 नीमच म.प्र) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
फरार आरोप पीयूष के मुसद्दीपुरा थाना खाराकुओं स्थित घर पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता, थाना प्रभारी खाराकुआं मधु राठौर व थाना खाराकुआं पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां पर तलाशी के दौरान सामान्य मात्रा से अधिक संख्या में नगदी रुपये, अतर्राष्ट्रीय करंसी, चांदी की सील्लियां एवं एप्पल मेकमिनी सीपीयू, 11 लेपटॉप सहित अलग-अलग रंग के 11 बैगों में भारतीय रुपये कुल 14.58 करोड़ नगद, तथा भारी मात्रा में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा जो कि कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, युरो, पाउण्ड, यूएस डॉलर, हंगरी यूरो, पॉलिश मुद्रा, नेपाली रुपये आदि जब्त की गई। घटना पर से थाना नीलगंगा में अपराध क्रर्माक 248/24 धारा 419,420,467,468,109,120बी भादवि, 3/4 पब्लिक गेम्बिलंग एक्ट तथा 66 डी आईटी एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
ऐसे करते थे अपराध
आरोपी पीयूष चौपडा द्वारा गोपनीय तरीके लंबे समय से 19 ड्रीम्स कॉलोनी इंदौर रोड़ स्थित घर पर ही सट्टा संचालित किया जा रहा था। सट्टा व्यापार में मुनाफा होने से गत 06 माह में लुधियाना पंजाब, नीमच म.प्र. निम्बाहेडा राजस्थान से सट्टा व्यपार में कुशल पंटर भी ऊंचे दामों पर किराये पर ले आया। पीयूष ने पंटरों को संपूर्ण हाई एंड तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय बुकीज़ से सम्पर्क बनाया। इसके लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराकर आईडी एवं पासवर्ड अपने पंटरों को खाई लगाई करने के लिए उपलब्ध कराई। वेबसाइट पर लाइव क्रिकेट व टेनिस के मैच के भाव के अनुसार match- bet तथा session-bet प्रदर्शित होती हैं। इन पर bet लगाने के संबंध में पीयूष चौपड़ा अपने पेटरों को निर्देशित करता था। एक बार में एक लाइन पर 50,000/- से 25,00,000/- रुपये तक का धंधा किया जाता था। धंधा कितना किया जाना है यह पीयूष चौपड़ा द्वारा पंटरों को बताया जाता है, उसके बाद पंटर बुकीज़ को धंधा उतारते हैं। इस तरह एक मैच में करोड़ों रुपयों की हार-जीत की बाजी लगाई जाती थी। इसके लिये आरोपी पीयूष द्वारा हाई स्पीड इंटरनेट डिवाइस का प्रयोग किया जात था, इसका एक सेटअप पीयूष ने अपने घर पर भी स्थापित कर रखा था। प्रत्येक लैपटॉप में खाई/लगाई के संपूर्ण लेनदेन का हिसाब पेन ड्राईव में सेव कर लिया जाता है। पेन ड्राईव्स में लेनदेन का हिसाब पीयूष ही मैनेज करता है।