फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Actress Nayanthara actress Leela visited Baba Mahakal and blessed bride and groom Chintamani Ganesh Temple

Ujjain News: अभिनेत्री नयनतारा और श्रीलीला ने किए महाकाल के दर्शन, चिंतामण गणेश में वर वधू को दिया आशीर्वाद

Sun, 09 Nov 2025 08:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 09 Nov 2025 08:42 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां नयनतारा और श्रीलीला ने रविवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में परिवार सहित पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर समिति ने दोनों का सम्मान किया। दर्शन के बाद वे श्री चिंतामन गणेश मंदिर भी गईं और विवाह समारोह में वर-वधू को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Actress Nayanthara actress Leela visited Baba Mahakal and blessed bride and groom Chintamani Ganesh Temple
अभिनेत्री नयनतारा एवं अभिनेत्री लीला ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

विस्तार

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नयनतारा एवं अभिनेत्री श्रीलीला ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ प्राप्त किए। पूजन पुजारी आकाश गुरु एवं पं. आदेश गुरु द्वारा करवाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भस्म आरती में त्रिपुंड और बेल पत्र से सजे बाबा महाकाल, मंदिर परिसर मे गूंजा 'जय श्री महाकाल'
विज्ञापन


दक्षिण की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नयनतारा और श्रीलीला ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। अभिनेत्रियों ने गर्भगृह की देहरी से भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ प्राप्त किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूजन भी किया। दर्शन के बाद, श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने अभिनेत्री नयनतारा और श्रीलीला का सम्मान किया। उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट किया गया। महाकाल दर्शन के उपरांत, नयनतारा और श्रीलीला अपने परिवार के सदस्यों के साथ श्री चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने भगवान चिंतामन गणेश के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे एक विवाह समारोह के दौरान वर-वधू को शुभकामनाएं भी दीं। चिंतामन गणेश मंदिर समिति की ओर से अभिषेक शर्मा ने भी अभिनेत्रियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में हर शादी का होगा पंजीयन, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की पहल

सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री नयनतारा
नयनतारा एक भारतीय अभिनेत्री और निर्माता हैं, जो तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। वे 2018 में फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल होने वाली एकमात्र दक्षिण भारतीय अभिनेत्री थीं। दो दशकों से अधिक के करियर के साथ, वह 75 से अधिक फिल्मों में दिखाई दी हैं और कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। जिनमें पांच फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, एक तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, एक नंदी पुरस्कार और सात एसआईआईएमए पुरस्कार शामिल हैं। नयनतारा ने 2003 में मलयालम फिल्म मनस्सिनक्कारे से अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने 2005 में अय्या के साथ तमिल सिनेमा में, 2006 में लक्ष्मी के साथ तेलुगु में और 2010 में सुपर के साथ कन्नड़ सिनेमा में शुरुआत की। 

अभिनेत्री नयनतारा एवं अभिनेत्री लीला ने किए बाबा महाकाल के दर्शन,

अभिनेत्री नयनतारा एवं अभिनेत्री लीला ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

 

अभिनेत्री नयनतारा एवं अभिनेत्री लीला ने किए बाबा महाकाल के दर्शन,

अभिनेत्री नयनतारा ने चिंतामण गणेश मंदिर में वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया।

 

अभिनेत्री नयनतारा एवं अभिनेत्री लीला ने किए बाबा महाकाल के दर्शन,

अभिनेत्री नयनतारा अपने परिजनों के साथ पहुंचीं महाकाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed