फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man who was warming a bonfire was stabbed to death in ujjain

Ujjain News: अलाव ताप रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव में जीजा-भांजा लहूलुहान; हिरासत में आरोपी

Wed, 15 Jan 2025 11:05 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2025 11:05 AM IST
सार

Ujjain: घायलों ने बताया कि रात में अलाव ताप रहे थे, उसी दौरान समीप भट्टे पर काम करने वाला अजय आया और छोटू पर चाकू से हमला किया। उसे बचाने के लिये पहुंचे तो अजय ने उन पर भी वार कर दिये।

विज्ञापन
A young man who was warming a bonfire was stabbed to death in ujjain
अलाव ताप रहे युवक की चाकू मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में ईट-भट्टे पर मंगलवार रात 11.30 अलाव ताप रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसे बचाने के लिये जीजा और भांजा ने चाकू मारने वाले को रोकने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर ने उन्हे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि इंदौररोड ग्राम नवाखेड़ा में जितेन्द्र प्रजापत के भट्टे पर रात 11.30 बजे के लगभग चाकूबाजी में 3 लोगों के घायल होने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। तीनों को चरक भवन लाया गया, जहां पूछताछ करने पर पता चला कि एक का नाम छोटू पिता छोटेलाल है, जिसकी हालत काफी गंभीर है। दूसरा घायल उसका जीजा गरीबदास और तीसरा भानेज पवन है। तीनों को उपचार के लिये भर्ती किया। कुछ देर बाद छोटू की मौत हो गई।
विज्ञापन


घायलों ने बताया कि रात में अलाव ताप रहे थे, उसी दौरान समीप भट्टे पर काम करने वाला अजय आया और छोटू पर चाकू से हमला किया। उसे बचाने के लिये पहुंचे तो अजय ने उन पर भी वार कर दिये। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में पहले प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया गया था। छोटू की मौत होने पर हत्या की धारा बढ़ाई गई है। घटनाक्रम के बाद ही आरोपी का नाम सामने आने पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। जिसे मंगलवार तड़के हिरासत में ले लिया है। बुधवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होशंगाबाद का रहने वाला था मृतक
चाकूबाजी में घायल पवन ने बताया कि मामा छोटू और उनका परिवार होशंगाबाद के बागड़ातवा के रहने वाले है। अक्तूबर 2024 में मजूदरी की तलाश में आये थे और परिवार के साथ ईंट-भट्टे पर काम करने लगे थे। भट्टे पर ही रहने के लिये टापरी बना ली थी। मामा छोटू का विवाह नहीं हुआ था। चाकू मारने वाला अजय नशे की हालत में था और समीप के भट्टे पर काम करता है।


आरोपी बोला- नहीं लौटा रहा था रुपए
हिरासत में आये आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने कुछ समय पहले छोटू को 500 रुपए उधार दिये थे। उसने कुछ दिन बाद लौटाने के लिये कहा था, लेकिन नहीं दे रहा था। सोमवार को उसे हफ्ता मिला था, उसके बाद भी रुपए नहीं दिये। रात में वह रुपए मांगने पहुंचा तो विवाद हो गया। छोटू ने मारपीट का प्रयास किया उसने चाकू मार दिये, उसका जीजा और भांजा बीच में आये तो उन्हे भी चाकू मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed