फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man climbed on a water tank with a stone in one hand and a stick in the other

Ujjain News: एक हाथ में पत्थर व दूसरे हाथ में डंडा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, जानिए क्या है मामला

Tue, 10 Sep 2024 04:53 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 04:53 PM IST
सार

MP: त्रिभुवन नाथ मंदिर के समीप बनी रेलवे कॉलोनी स्थित स्टेशन पर पानी सप्लाई करने के लिये बनी पानी की टंकी पर एक अज्ञात विक्षिप्त युवक चढ़ गया तथा वहां टंकी के ऊपर से बचकानी हरकत करने लगा, जिसे देखकर रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
A young man climbed on a water tank with a stone in one hand and a stick in the other
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित त्रिभुवन नाथ मंदिर के समीप बनी रेलवे कॉलोनी स्थित स्टेशन पर पानी सप्लाई करने के लिये बनी पानी की टंकी पर एक अज्ञात विक्षिप्त युवक चढ़ गया तथा वहां टंकी के ऊपर से बचकानी हरकत करने लगा। जिसे देखकर रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। काफी देर की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर स्थित तैनात पुलिस कर्मचारी महावीर तथा स्टेशन अधीक्षक मीणा ने तत्काल मामले की सूचना महिदपुर रोड थाना प्रभारी मदन पंवार को दी तथा उसे समझा बुझाकर नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं था तथा उसके एक हाथ में पत्थर तथा दूसरे हाथ में डंडा था। वह ऊपर चढ़कर उसे नीचे उतारने का प्रयास करने वालों को कह रहा था कि कोई ऊपर आया तो वह वहीं से नीचे कूद जाएगा। काफी कोशिशों के बाद अंधेरा होते-होते मौके पर उपस्थित नगर निरीक्षक पंवार, प्रधान आरक्षक विनोद माली तथा आरक्षक रघुवीर सिंह तथा रेलवे कर्मचारियों ने समझा बुझाकर उसे टंकी से उतारा।
विज्ञापन


उसने पूछताछ में पुलिस को उत्तर प्रदेश आजाद नगर थाना कोतवाली मंडल गोरखपुर महाराजगंज का निवासी होकर अपना नाम शैलेश मिस्त्री बताया। साथ ही अपने बड़े भाई के मोबाइल नंबर बताए। नगर निरीक्षक मदन पंवार ने इसके बड़े भाई से मोबाइल पर चर्चा की तो उसने बताया शैलेष प्लंबर का काम करता है तथा मुंबई कामकाज की तलाश में गया हुआ था यहां के रेलवे स्टेशन पर उतरकर टंकी तक कैसे पहुंचा, इसके बारे में वह संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया। उसके बड़े भाई से मोबाइल पर संपर्क करने पर उन्होंने उस के बारे में जानकारी दी तथा महिदपुर रोड लेने में आने में असमर्थता बताते हुए दिल्ली वाली ट्रेन में बैठाने का अनुरोध किया। पंवार ने उसे भोजन करवा कर यहां के रेलवे स्टेशन से रात्रि में दिल्ली जाने वाली इंदौर नई दिल्ली ट्रेन में बैठा कर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed