फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: All India Sanja Lokotsav from 22nd, 120 artists from five states will perform in Lokrang Jatra.

Ujjain News: अखिल भारतीय संजा लोकोत्सव 22 से, लोकरंग जत्रा में पांच राज्यों के 120 कलाकार देंगे प्रस्तुति

Fri, 20 Sep 2024 10:47 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2024 10:47 AM IST
सार

लोकोत्सव के अंतिम तीन दिन लोकरंग जत्रा का आयोजन होगा। इसमें कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लगभग 120 कलाकार 28 और 29 को भिन्न-भिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 30 सितंबर को उज्जैन कालिदास अकादमी के संकुल हाल में प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
Ujjain News: All India Sanja Lokotsav from 22nd, 120 artists from five states will perform in Lokrang Jatra.
संजा लोकोत्सव 22 सितंबर से शुरू होगा

विस्तार

प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था द्वारा संस्कृति संचालनालय मप्र शासन के सह आयोजन में एवं संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के विशेष सहयोग से आठ दिवसीय अभा संजा लोकोत्सव का शुभारंभ 22 सितंबर को सुबह 10 बजे अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी से होगा।
विज्ञापन


संस्था निदेशक डॉ. पल्लवी किशन ने बताया कि मालवी लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आयोजित इस लोकोत्सव में 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से भारतीय लोक और जनजातीय भाषा, साहित्य एवं संस्कृति; विविध परंपराएं, नवाचार और विधाएं विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश के अतिथि विद्वान यू.एस.ए, आस्लो नार्वे, आगरा, मणिपुर, नई दिल्ली, भोपाल, इंदौर, छतरपुर, महिदपुर, मानसा तथा उज्जैन के अतिथि विद्वान के साथ ही देश भर के शोधार्थी भाग लेंगे। इसी दिन शाम को मालवा की विलुप्त होती लोकनाट्य माच का मंचन होगा।
विज्ञापन


इसी प्रकार सतत संजा, मांडना एवं लोकनृत्य का प्रशिक्षण, लोककला एवं संस्कृति पर आधारित लेक्चर डेमोंस्ट्रेशन एवं  विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। 15 सितंबर को कालिदास अकादमी में भव्य रूप से लोकगीत एवं लोक नृत्य की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 850 विद्यार्थी एवं कलाकारों ने भाग लिया। लोकोत्सव के अंतिम तीन दिन लोकरंग जत्रा का आयोजन होगा। इसमें कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लगभग 120 कलाकार 28 और 29 को भिन्न-भिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 30 सितंबर को उज्जैन कालिदास अकादमी के संकुल हाल में प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकोत्सव के समापन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। लोकोत्सव में लोक बोली एवं संस्कृति के मर्मज्ञ डॉ. बसंत निगुर्णे (भोपाल) को वर्ष 2024 का प्रतिकल्पा शिखर सम्मान एवं राष्ट्रीय स्तर के सात वरिष्ठ लोक कलाकारों को प्रतिकल्पा लोक कला सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, साथ ही समापन कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

अ. भा. संजा लोकोत्सव 22 से.....लोकरंग जत्रा में पांच राज्यों के 120 कलाकार देंगे प्रस्तुति

संजा कलाकृति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed