फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News A 2-year-old corpse mysteriously disappeared from the cemetery

Ujjain News: तंत्र क्रिया के लिए रहस्यमय तरीके से कब्रिस्तान से गायब हुई थी दो साल पुरानी लाश, ऐसे धराए आरोपी

Tue, 04 Mar 2025 04:27 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 04:27 PM IST
सार

उज्जैन जिले के खाचरोद थाना पुलिस ने कब्रिस्तान से चोरी हुई लाश के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि शव तंत्र क्रिया के लिए चुराया गया था। पुलिस ने टेक्निकल साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ा, जिससे मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Ujjain News A 2-year-old corpse mysteriously disappeared from the cemetery
रहस्यमय तरीके से कब्रिस्तान से गायब हुई थी 2 साल पुरानी लाश, तंत्र क्रिया करना चाहते थे, 10 सी

विस्तार

उज्जैन जिले के खाचरोद थाना पुलिस ने चार दिन पहले कब्रिस्तान से गायब हुई लाश के मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर, टेक्निकल साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की।

विज्ञापन

विज्ञापन

अनुविभागीय अधिकारी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि खाचरोद तहसील के ग्राम डोडिया स्थित मुस्लिम नायता पटेल कब्रिस्तान से दो वर्ष पूर्व दफनाई गई लाश चोरी हो गई थी। इस घटना से क्षेत्र में रोष व्याप्त था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धनसिंह नलवाय और चंपाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी शांतिलाल मौर्य जांच में जुट गए। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर ग्राम डोडिया के एक आरोपी सहित राजस्थान के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी तंत्र क्रिया के लिए शव चुराने की योजना बना रहे थे। पुलिस की तत्परता से मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कचरु उर्फ कचरुलाल चन्द्रवंशी पिता मांगीलाल जाति बागरी (35) निवासी ग्राम डोडिया, मोहन डोडियार पिता मांगलिया जाति भील (35) निवासी ग्राम सरुना पो.व थाना पाटन जिला बांसवाड़ा (राज.) और मुकेश डामर पिता रामचन्द्र जाति भील (27) निवासी ग्राम पिपलीपाडा पो. बडी सरवा थाना पाटन जिला बांसवाड़ा (राज.) को गिरफ्तार अपराध क्रमांक और धारा:- 104/2025 धाराः- 329 (2), 301 BNS में प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
बताया जाता हुआ कि पुलिस ने वैसे तो इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए गांव में लगे 10 सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाले थे, लेकिन जब उन्हें मस्जिद के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो लोग पता पूछते हुए दिखाई दिए। तो पता लगा कि गांव डोडिया का ही कचरु चंद्रवंशी ने शिवरात्रि के एक दिन पहले मंगलवार को अपने घर कुछ तांत्रिकों को बुलाया था। ग्रामीण ने इन्हीं लोगों को कचरु के घर का पता पूछते हुए देखा था। इसके बाद उसी रात को कब्रिस्तान से शव गायब हो गया।

एसडीओपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि सुबह कब्रिस्तान में कब्र पर गड्ढे खुदे दिखाई देने के बाद शव के गायब होने की खबर से गांव में हडकंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में डोंडिया गांव से एक ओर दो युवक राजस्थान बांसवाड़ा के शामिल होने का पता चलने के बाद मानव कंकाल के साथ छेड़छाड़ सहित 329/2 व 301 में एफआईआर दर्ज की है।


तंत्र क्रिया के लिए कब्र से चुराई थी लाश
खाचरोद थाना प्रभारी धनसिंह नलवा ने बताया कि मुख्य रूप से तंत्र क्रिया करने के लिए इस लाश को कब्र से चुराया गया था। यह लाश पुरुष की थी, जो कि दो वर्ष पुरानी थी इसीलिए राजस्थान से आए लाश के लुटेरों ने इसे चुना और फिर इसे चुरा ले गए थे। खाचरोद थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य रूप से इस लाश को तंत्र क्रिया के लिए ही उपयोग में लिया जाना था।

जांच में मिला था कफन का कपड़ा और पैर की हड्डी
कब्र से गायब हुई इस लाश के मामले को खाचरोद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाय जल्द से जल्द सुलझाना चाहते थे यही कारण है कि उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर जब जांच शुरू की तो कुछ ही देर में उन्हें कफन का कपड़ा और इस लाश के पैरों की हड्डी मिल गई थी। खाचरोद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाय ने बताया कि जांच में पता चला है कि पहले एक कब्र को खोदा गया था लेकिन जब कब्र को खोदने में परेशानी आई तो फिर दूसरी कब्र जिसमें पटिये लगे थे उसको पैरों की तरफ से मिट्टी हटाकर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया। ये पटिया निकालकर पूरे शव को ही निकालकर ले गए थे। 

रहस्यमय तरीके से कब्रिस्तान से गायब हुई थी 2 साल पुरानी लाश, तंत्र क्रिया करना चाहते थे,  10 सी

रहस्यमय तरीके से कब्रिस्तान से गायब हुई थी 2 साल पुरानी लाश, तंत्र क्रिया करना चाहते थे, 10 सी

 

रहस्यमय तरीके से कब्रिस्तान से गायब हुई थी 2 साल पुरानी लाश, तंत्र क्रिया करना चाहते थे,  10 सी

रहस्यमय तरीके से कब्रिस्तान से गायब हुई थी 2 साल पुरानी लाश, तंत्र क्रिया करना चाहते थे, 10 सी

 

रहस्यमय तरीके से कब्रिस्तान से गायब हुई थी 2 साल पुरानी लाश, तंत्र क्रिया करना चाहते थे,  10 सी

रहस्यमय तरीके से कब्रिस्तान से गायब हुई थी 2 साल पुरानी लाश, तंत्र क्रिया करना चाहते थे, 10 सी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed