फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Indian Cricketers Offer Prayers at Mahakaleshwar Temple Seek Blessings in Bhasma Aarti

Ujjain News: क्रिकेटर अक्षर पटेल समेत नौ खिलाड़ियों ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- बाबा जानते हैं, क्या देना है

Tue, 26 Nov 2024 11:22 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 26 Nov 2024 11:22 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, अभिषेक देसाई, ऋषभ चौहान, चिंतन गाजा, उमंग टांडेल, विशाल जायसवाल और भानु पनिया बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। खिलाड़ियों ने पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Ujjain News: Indian Cricketers Offer Prayers at Mahakaleshwar Temple Seek Blessings in Bhasma Aarti
भस्म आरती में शामिल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी।

विस्तार

कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में मंगलवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के 9 खिलाड़ी शामिल हुए। सभी ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इसके बाद चांदी द्वार के पास पहुंचकर भगवान का पूजन-अर्चन किया और नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामनाएं कहीं।
विज्ञापन

 
महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित विपुल चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, अभिषेक देसाई, ऋषभ चौहान, चिंतन गाजा, उमंग टांडेल, विशाल जायसवाल और भानु पनिया बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन


2 घंटे तक किया पूजन-अर्चन
जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों ने लगभग 2 घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करते हुए भगवान की जय-जयकार की। उन्होंने जलाभिषेक और पूजन-अर्चन भी किया। इसके बाद नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामनाएं कहकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने साझा किए अनुभव
मीडिया से बातचीत में अक्षर पटेल ने कहा, बाबा महाकाल हमें हर साल बुलाते रहते हैं, इसीलिए हम यहां आते हैं। बाबा महाकाल जानते हैं कि हमें क्या देना है और क्या नहीं। वहीं, रवि बिश्नोई ने कहा कि यह दूसरी बार है जब मैं बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने आया हूं। बाबा की कृपा मुझ पर और हम सब पर बनी रहे, यही कामना है।

देखें तस्वीरें...
 

भस्म आरती में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए 9 क्रिकेटर, मीडिया से कहा - महाकाल बुलाते हैं और

 

भस्म आरती में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए 9 क्रिकेटर, मीडिया से कहा - महाकाल बुलाते हैं और

 

भस्म आरती में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए 9 क्रिकेटर, मीडिया से कहा - महाकाल बुलाते हैं और

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed