फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   498 cows missing from Nandraj Gaushala - Viral video is creating ruckus, MLA - Saint proves the allegations

Ujjain: नंदराज गौशाला से 498 गायें लापता, संत के आरोप पर बवाल, MLA बोले-तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, जानें मामला

Tue, 04 Feb 2025 03:56 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 04 Feb 2025 03:56 PM IST
सार

बगलामुखी धाम के शक्ति पीठाधीश्वर कृष्णानंद महाराज ने 13 जनवरी को नंदराज गौशाला लेकोडिया से लापता हुई 498 गायों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जानें, क्यों हो रहा है विवाद।

विज्ञापन
498 cows missing from Nandraj Gaushala - Viral video is creating ruckus, MLA - Saint proves the allegations
नंदराज गौशाला से गायें लापता।

विस्तार

उज्जैन जिले के खाचरोद के ग्राम लेकोडिया स्थित नंदराज गौशाला से 498 गायों के लापता होने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पशुपालन मंत्री को शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की जा चुकी है। वहीं, गौशाला के जिम्मेदारों से लापता हुई गायों को लेकर लिखित में जवाब भी मांगा गया है। प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करने में जुटा हुआ है, लेकिन इस मामले से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बगलामुखी धाम के पीठाधीश्वर कृष्णानंद महाराज द्वारा विधायक को लेकर कही गई बात पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


साधु-संतों ने करवाया था मुंडन  
दरअसल, बगलामुखी धाम के शक्ति पीठाधीश्वर कृष्णानंद महाराज ने 13 जनवरी को नंदराज गौशाला लेकोडिया से लापता हुई 498 गायों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इस बारे में खाचरोद के अधिकारियों को शिकायत करने के साथ ही पशुपालन मंत्री को भी निष्पक्ष कार्रवाई हेतु पत्र लिखा गया था। लापता हुई 498 गायों को लेकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था, जहां साधु-संतों ने मुंडन भी करवाया था। इस कार्यक्रम के दौरान स्वामी कृष्णानंद महाराज द्वारा विधायक को लेकर कही गई बात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर नागदा-खाचरोद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वायरल वीडियो के बाद विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान और बगलामुखी धाम के शक्तिपीठाधीश्वर कृष्णानंद महाराज का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों को गलत बता रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक बोले- आरोप सिद्ध कर दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा  
नागदा-खाचरोद के विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान के वायरल वीडियो में वे यह कहते नजर आ रहे हैं कि बगलामुखी शक्ति पीठाधीश्वर कृष्णानंद उन्हें "नशेड़ी" कह रहे हैं, लेकिन यह गलत है। उन्होंने कहा कि मैं कोई व्यसन नहीं करता हूं। अगर, महाराजजी यह साबित कर दें कि मैं नशेड़ी हूं, तो मैं राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से खुद को अलविदा कह दूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जल समाधि ले लूंगा 
गोवंश के खिलाफ चल रहे रैकेट को संरक्षण देने के आरोपों पर विधायक ने कहा कि अगर, यह साबित हो जाए कि उन्होंने किसी भी तरह से रैकेट को संरक्षण दिया है तो मैं गंगा में डुबकी लगाकर जल समाधि ले लूंगा। जनता को फिर कभी मुंह नहीं दिखाएंगे। उन्होंने कहा, किसी भी गौशाला के संचालन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मैं किसी गौशाला का सदस्य या पदाधिकारी नहीं हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल पर उठाए गए सवालों को भी गलत बताया और कहा कि "मेरा कार्यकाल कैसा है, यह तो चार साल बाद ही पता चलेगा। लेकिन अभी से मेरे कार्यकाल को गलत बताना उचित नहीं है।

स्वामी कृष्णानंद- मैंने विधायक को "नशेड़ी" नहीं बल्कि "नशेड़ा" 
बगलामुखी धाम के पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज के वायरल वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान को 'नशेड़ी' नहीं  'नशेड़ा' कहा था, जिसका मालवी भाषा में अर्थ है- जो बार-बार कहने और समझाने के बावजूद ध्यान न दे। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि "13 जनवरी से 23 जनवरी के बीच नंदराज गौशाला से गायब हुई 498 गायों के मामले को हमने प्रमुखता से उठाया, लेकिन विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया।"


विधायक को देखना होगा गायें कहां गईं
स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि उनका विवाद किसी व्यक्ति विशेष या पार्टी से नहीं है। हम तो बस यही चाहते हैं कि नंदराज गौशाला से गायब हुई 498 गायों के मामले में निष्पक्ष जांच हो। विधायक को यह देखना होगा कि आखिर ये गायें कहां गईं। उनकी विधानसभा में 11 गौशालाएं संचालित हो रही हैं, जिन्हें सरकार से अनुदान मिलता है। उन्होंने आगे कहा, इन गौशालाओं का संचालन ठीक से हो रहा है या नहीं, यह देखने की जिम्मेदारी भी विधायक की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गौ-सुरक्षा वर्ष मना रहे हैं और गौशालाओं के संचालन के लिए करोड़ों रुपए का योगदान दे रहे हैं। ऐसे में इस राशि का सही ढंग से उपयोग हो रहा है या नहीं, इसे देखने की जिम्मेदारी भी विधायक की बनती है। उन्होंने कहा कि विधायक यह कहकर इस मामले से अपना पल्ला नहीं झाड़ सकते कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed