फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain 3 people died in accidents on three roads in two and half hours truck crushed bike Piliyakhal culvert

Ujjain: ढाई घंटे में तीन मार्गों पर हुए हादसे में 3 लोगों की मौत, पिलियाखाल पुलिया पर ट्रक ने बाइक को रौंदा

Fri, 22 Nov 2024 03:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 03:03 PM IST
सार

उज्जैन शहर में गुरुवार को यातायात का काफी दबाव था। कई मार्गों पर यातायात प्रभावित बना हुआ था। इस दौरान ढाई घंटे में तीन मार्गों पर हुई तीन सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। सबसे भयावह दुर्घटना पिलियाखाल पुलिया पर हुई।

विज्ञापन
Ujjain 3 people died in accidents on three roads in two and half hours truck crushed bike Piliyakhal culvert
उज्जैन पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर में मक्सीरोड पिलियाखाल पर दोपहर ढाई बजे के लगभग ट्रक क्रमांक एमपी-09 एचएफ-3473 काफी तेज गति से दौड़ रहा था। चालक रफ्तार पर संतुलन नहीं रख पाया और उसने आगे चल रहे बाइक सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। बुजुर्ग पर ट्रक का अगला पहिया चढ़ गया था, उनके चिथड़े उड़ गए। चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने रोक लिया।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिया पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लगा गई थी। दुर्घटना की जानकारी लगने पर पंवासा थाना पुलिस पहुंची। मृतक का शव एकत्रित कर कपड़े में बांधा गया और शासकीय अस्पताल के पोस्टमॉर्टम कक्ष लाया गया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। दो घंटे बाद पता चला कि मृतक बंगाली कालोनी की गली नम्बर-5 में रहने वाला परमानंद पिता प्रियनाथ विश्वास 66 वर्ष था। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी गई। पुत्र गोपाल ने अस्पताल पहुंचकर पिता के रूप में पहचान की। पुत्र ने बताया कि पिता बाइक से दुकान जाकर पापड़ बेचने का काम करते थे। शिनाख्त होने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। ट्रक जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


इंदौर रोड पर बाइक सवार ने कुचला
नीलगंगा थाना क्षेत्र के इंदौर रोड पर अवंति अस्पताल के सामने शाम 4.30 दुर्घटना हुई। प्रधान आरक्षक सुनील परमार ने बताया कि सिहोर के रावणखेड़ी में रहने वाला 60 वर्षीय सलीम पिता सुबाहन खान अस्पताल में भर्ती परिचित से मिलने आया था। जहां से वापस अस्पताल से बाहर निकला था और सड़क किनारे पैदल नानाखेड़ा बस स्टेंड कीओर कदम बढ़ाए। तभी शांति पैलेस की ओर से तेज गति में बाइक सवार आया और टक्कर मार दी। सलीम खान गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में लाया गया, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार मौके से भाग निकला था। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। दुर्घटना की खबर मिलने पर परिजन आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के साथ बाइक से लौट रही थी महिला
देवास के मोतीबाग में रहने वाली मांगूबाई शर्मा 40 वर्ष अपने मायके कालियादेह महल आई थी। शाम चार बजे पति राजेन्द्र शर्मा के साथ बाइक से सुसराल देवास जाने के लिए रवाना हुई। पांच बजे के लगभग देवास रोड नागझिरी स्थित सीएनजी पंप के सामने पीछे से आये डंपर ने टक्कर मार दी। मांगूबाई की मौके पर मौत हो गई और पति घायल हो गया। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां मांगूबाई की मौत होने पर शव शासकीय अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना की जानकारी लगने पर एमआर-5 मार्ग पदमावती कालोनी में रहने वाले रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए थे। नागझिरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed