फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   2 lakhs cheated from shop operator by pretending to be a mobile distributor, took money from QR code

Ujjain News: मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर दुकान संचालक से ठगे 2 लाख, क्यूआर कोड से लिए रुपए, केस दर्ज

Sat, 02 Nov 2024 01:08 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2024 01:08 PM IST
सार

जीवाजीगंज थाना के एसआई डीएस रावत ने बताया कि नयापुरा में रहने वाले प्रतिक पिता रमेशचंद्र जैन ने  2 लाख की धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
2 lakhs cheated from shop operator by pretending to be a mobile distributor, took money from QR code
मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर दुकान संचालक से ठगे 2 लाख, क्यूआर कोड से लिए रुपए

विस्तार

उज्जैन जिले में मोबाइल दुकान चलाने वाले युवक को एक शातिर बदमाश ने मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर 2 लाख रुपये ठग लिए। बदमाश ने दुकान वाले को उनकी पूरी गतिविधियों की जानकारी दी और क्यूआर कोड भेजा। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जीवाजीगंज थाना के एसआई डीएस रावत ने बताया कि नयापुरा में रहने वाले प्रतिक पिता रमेशचंद्र जैन ने  2 लाख की धोखाधड़ी होने की शिकायत लिखित में दी थी। जांच के बाद मामले में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। एसआई रावत ने बताया कि प्रतिक जैन मोबाइल दुकान संचालित करता है। 21 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि वह भोपाल से बोल रहा है और मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर है। उसने खुद को जैन समाज का बताया। प्रतिक भी जैन समाज से है, इसलिए वह उसकी बातों में आ गया। मोबाइल धारक ने प्रतिक की दुकान से संबंधित जानकारी दी और उसकी दुकान की गतिविधियों के बारे में बताया। उसकी बात सुनकर प्रतिक को विश्वास हो गया।
विज्ञापन


उसने 7 से 8 मोबाइल का ऑर्डर दे दिया। कॉल करने वाले ने मोबाइल पर ही क्यूआर कोड भेजा और 2 लाख रुपये भेजने की बात करते हुए 2 दिन में मोबाइल की डिलीवरी करने का आश्वासन दिया। प्रतिक ने क्यूआर कोड स्कैन कर रुपये का ट्रांजेक्शन कर दिया। 2 दिन बाद जब मोबाइल डिलीवर नहीं हुए, तो उसी नंबर पर कॉल किया गया, लेकिन स्विच ऑफ था। लगातार कॉल करने पर संपर्क नहीं हुआ, तो धोखा होने का आभास होते ही वह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवंतिका गैस के नाम पर धोखाधड़ी
शहर में इन दिनों अवंतिका गैस एजेंसी के नाम से बिल बकाया होने के कॉल शातिर बदमाशों द्वारा किए जा रहे हैं और लोगों को गैस एजेंसी का ऐप भेजकर ओटीपी मांगा जा रहा है। जिसके माध्यम से खातों से राशि निकाली जा रही है। ऐप पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो रहा है। ऐसा ही एक मामला महानंदानगर में रहने वाली रश्मि जैन के साथ हुआ। 28 अक्टूबर की शाम मोबाइल पर 9263864587 से कॉल आया और अवंतिका गैस पाइपलाइन का बिल बकाया होने का झांसा देकर मोबाइल हैक कर लिया गया, जिसके बाद खाते से 3 बार में ट्रांजैक्शन कर 1 लाख रुपये निकाल लिए गए। एक मामला नीलगंगा थाने पर भी पहुंचा, जिसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की गई। शहर में कई लोगों के पास ऐसे कॉल आ रहे हैं। पूर्व में भी कई लोगों को अलग-अलग नंबरों से कॉल कर ठगा जा चुका है।


पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
अवंतिका गैस एजेंसी के नाम पर हो रही धोखाधड़ी को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए मोबाइल पर आने वाले अंजान नंबरों के कॉल करने वालों की बातों पर विश्वास न करने की सलाह दी है। उनके द्वारा बताए गए किसी भी ऐप का डाउनलोड न करें। कॉल करने वालों को अपनी बैंक संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी न दें। किसी भी प्रकार का संदेह होने पर अवंतिका गैस एजेंसी के लैंडलाइन पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed