फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   11 thousand hanging wires of voltage line collided with the truck... 1 died due to electric shock

Ujjain News: ट्रक से टकराए 11 हजार वाल्टेज लाइन के झूलते तार, करंट लगने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Thu, 14 Nov 2024 10:37 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2024 10:37 AM IST
सार

महिदपुर के ग्राम बलाइखेड़ा में रहने वाले बंजारा परिवार के तीन सदस्य सोयाबीन का भूसा भरने महूखेड़ी जा रहे थे। इस दौरान ग्राम बनीखेड़ा में ट्रक से 11 हजार वोल्टेज के तार टकरा गए, जिसमें एक की मौत हो गई और महिला समेत दो लोग घायल हैं। 

विज्ञापन
11 thousand hanging wires of voltage line collided with the truck... 1 died due to electric shock
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच।

विस्तार

उज्जैन जिले के महिदपुर के बनीखेड़ा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंजारा परिवार सोयाबीन का भूसा लेने ट्रक से जा रहा था, तभी रास्ते में झूलती 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन के तार ट्रक से टकरा गए और करंट फैल गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


महिदपुर के ग्राम बलाइखेड़ा में रहने वाले बंजारा परिवार के तीन सदस्य बबलू पिता कैलाश बंजारा (28), विनोद पिता कालूराम बंजारा (19) और मंजूबाई पति दिनेश बंजारा (34) अपने ट्रक (क्रमांक एमपी 13 झेड डी 9771) से सोयाबीन का भूसा भरने के लिए महूखेड़ी जा रहे थे। ट्रक को बबलू चला रहा था, जबकि विनोद और मंजूबाई ट्रक के पिछले हिस्से में बैठे थे। जब वे ग्राम बनीखेड़ा से गुजर रहे थे, तभी ट्रक के पिछले हिस्से में झूलते 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन के तार टकरा गए, जिसमें करंट दौड़ रहा था। इसके चलते बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में पीछे बैठा विनोद बंजारा करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंजूबाई और ट्रक चालक बबलू भी बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। महिदपुर थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर भी तुरंत मौके पर पहुंचे। हाई वोल्टेज लाइन के तार ट्रक से छू रहे थे, जिन्हें लकड़ी की मदद से हटाया गया। इसके बाद ट्रक में सवार तीनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया, जबकि मंजूबाई और बबलू बंजारा की हालत गंभीर होने पर उन्हें उज्जैन के शासकीय अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 घंटे तक नहीं पहुंचे बिजली कर्मचारी
घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि तारों से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत और दो की हालत गंभीर होने की सूचना बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन 2 घंटे तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। तारों में लगातार करंट दौड़ रहा था। थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने लकड़ी की मदद से तार हटाए और ट्रक को स्टार्ट कर वहां से निकालकर थाने ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि कई ग्रामीण मार्गों पर हाईटेंशन लाइन के तार झूल रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग रखरखाव नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने हादसे का कारण बिजली विभाग की लापरवाही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed