फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Youth of Bhind, who reached Ujjain for Mahakal darshan, died due to drowning in Shipra river, used to work in Infosys

उज्जैन: महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे भिंड के युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत, इंफोसिस में करता था नौकरी

Sat, 26 Mar 2022 05:38 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 26 Mar 2022 05:38 PM IST
सार

भिंड का युवक अपने दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने उज्जैन पहुंचा था। दर्शन से पहले सभी लोग शिप्रा नदी में नहाने पहुंचे। इसी दौरान इंफोसिस में काम करने वाले राहुल की डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Ujjain: Youth of Bhind, who reached Ujjain for Mahakal darshan, died due to drowning in Shipra river, used to work in Infosys
मृतक राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने उज्जैन आया युवक शिप्रा नदी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक भिंड का रहने वाला था और इंफोसिस कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवक का नाम राहुल पिता रामलखन पाल (21) है। वह भिंड जिले के गोहद का निवासी था। शनिवार सुबह वह अपने दोस्त प्रवीण और निशांत के साथ ट्रेन से उज्जैन पहुंचा था। तीनों महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। उज्जैन आने के बाद तीनों दोस्त सबसे पहले शिप्रा नदी में नहाने पहुंचे। नहाने के दौरान राहुल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश भी की लेकिन बचाने में नाकाम रहे। इसके बाद अन्य लोग भी वहां पहुंचे। नदी से राहुल का शव निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। राहुल के साथी प्रवीण ने बताया कि वह एयरफोर्स में है। राहुल इंदौर में इंफोसिस कंपनी में कार्यरत था। वर्क फ्रॉम होम होने के कारण घर से काम कर रहा था। निशांत के साथ महाकाल दर्शन की योजना बनने पर राहुल भी साथ आ गया। तीनों को तैरना नहीं आता था। हमे तैरना आता तो शायद राहुल बच जाता। दोस्त प्रवीण के अनुसार रामलखन पाल के दो बेटे हैं। राहुल छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। परिजन उज्जैन पहुंचे और शव लेकर गांव गए। गांव में ही युवक की अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed