फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Woman writes rape report against sub-inspector, accused of selling jewelery after beating

उज्जैन: सब इंस्पेक्टर के खिलाफ महिला ने लिखवाई दुष्कर्म की रिपोर्ट, मारपीट कर जेवरात बिकवाने के लगाए आरोप

Mon, 21 Feb 2022 04:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 04:08 PM IST
सार

उज्जैन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। महिला की सोशल मीडिया पर एसआई से दोस्ती हुई थी। इसके बाद बातचीत हुई। बाद में एसआई ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और धमकाया। 

विज्ञापन
Ujjain: Woman writes rape report against sub-inspector, accused of selling jewelery after beating
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले दिनों इंदौर में पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। इसी तरह का मामला उज्जैन में भी सामने आया है। यहां उपनिरीक्षक (एसआई) के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि एसआई ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। उसके जेवरात तक बिकवा दिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी एसआई का नाम विकास देवड़ा है जो उज्जैन के भैरवगढ़ थाने पर पदस्थ है। रतलाम निवासी महिला ने उसके खिलाफ चिमनगंज थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस से की शिकायत में महिला ने बताया है कि वह पिछले कुछ समय से इंदौर में रहती है। पति कारोबार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती एसआई विकास चावड़ा से हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी और अच्छे संबंध बन गए। करीब छह माह पूर्व एसआई उसके घर पहुंचा और सर्विस रिवॉल्वर से धमकाकर दुष्कर्म किया। धमकी भी दी कि किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसके पति को भी मरवा देगा। इसके बाद फ्लैट पर ही वरमाला डालते हुए जबरन फोटो खिंचवाया था। फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसके बाद विकास चावड़ा ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। चार दिन पहले एसआई ने उसे इंदौर से उज्जैन बुलाया।  यहां राज रेसीडेंसी में एक फ्लैट में रखा और दुष्कर्म किया। मारपीट भी की। खुद को बाथरूम में बंद कर बचाया। महिला ने यह भी आरोप लगाए कि एसआई ने उसके जेवरात बिकवा दिए हैं। उसके नाम पर रतलाम में आठ बीघा जमीन है जिसे भी वह बेचने के लिए दबाव बना रहा है। इस मामले में जब महिला शिकायत के लिए उज्जैन पहुंचीं थी तो थाने पर एसआई भी पहुंचा और महिला पर दबाव बनाया। इसके चलते हंगामा भी हुआ। बाद में चिमनगंज थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने  महिला का शिकायती आवेदन लेकर उसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी और महिला के बयान दर्ज करवाए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इंदौर में भी ऐसा ही  मामला हुआ था। संविदा शिक्षक परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने डीआरपी लाइन इंदौर में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed