फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Two buses collide head-on, one killed, 20 injured including four-year-old girl

उज्जैन: दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, चार साल की बच्ची सहित 20 घायल

Wed, 02 Mar 2022 08:09 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 08:09 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में बुधवार दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बस के चालक की मौके पर मौत हो गई। दोनों बसों में सवार 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Ujjain: Two buses collide head-on, one killed, 20 injured including four-year-old girl
इस तरह हुई बसों में भिड़ंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में बुधवार को दो बसों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार साल की मासूम बच्ची भी है। घटना के बाद क्रेन की मदद से बसों को अलग करना पड़ा। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


घटना उज्जैन-बड़नगर रोड की है। यहां मुल्लापुरा के पास बुधवार दोपहर को दो बसों में भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।  जानकारी के मुताबिक भाटी बस सर्विस की बस बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे बड़नगर से सवारी लेकर उज्जैन आ रही थी। जबकि नीमच की गुर्जर बस मंदसौर जा रही थी। मुल्लापुरा के समीप दोनों बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में भाटी बस के चालक सुभाष पिता रामचंद्र निवासी बड़नगर की मौके पर ही मौत हो गई और गुर्जर बस का चालक वीरेंद्र पिता भारतसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। हादसे में चार साल की बच्ची भी घायल हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। बसों को अलग करने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। कुछ देर के लिए मार्ग में जाम की स्थिति बनी और वाहनों की कतार लग गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed