फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News in hindi: The thief attacked himself in the police station, hit the wall on the head and hit the neck with a sharp tool, the police panicked after seeing the blood

Ujjain News: थाने में चोर ने खुद पर किया हमला, दीवार पर मारा सिर और गले पर किया धारदार औजार से वार

Tue, 04 Jan 2022 03:41 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 03:41 PM IST
सार

चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक ने खुद को धारदार हथियार से घायल कर दिया। खुद का सिर दीवार पर पटका और लहूलुहान हो गया। पुलिस ने बाद में उसका इलाज कराया।   

विज्ञापन
Ujjain News in hindi: The thief attacked himself in the police station, hit the wall on the head and hit the neck with a sharp tool, the police panicked after seeing the blood
चोरी करने के लिए आरोपी लड़कियों के कपड़े पहनता था ताकि किसी को शक न हो। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में एक चोर ने पकड़े जाने पर खुद को ही चोट पहुंचाने की कोशिश की। उसने पहले सिर दीवार पर पटका और लहूलुहान हो गया। धारदार हथियार से उसने खुद को घायल किया। इसके बाद उसका उपचार करवाया गया। 
विज्ञापन


दरअसल, जीवाजीगंज थाना पुलिस ने रोहित पिता गोपाल और विनोद पिता सुरेंद्र को पकड़ा था। इन पर चोरी का इल्जाम था। दोनों मंगलनाथ मार्ग स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए दोनों ही आरोपी नशे के आदी हैं। पुलिस दोनों को थाने लाई। उनसे पूछताछ की गई। दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जाने लगा। आरोपी रोहित ने थाने के अंदर ही दीवार पर खुद का सिर पटका। इससे खून बहने लगा। बाद में किसी धारदार चीज से खुद का गला काटा। उसके साथ बैठे आरोपी विनोद ने शोर मचाया तो पुलिस दौड़ी। रोहित के सिर व गर्दन के पास से खून बहता देख पुलिसकर्मी भी घबरा गए। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। कहा गया कि आरोपी ने ब्लेड से खुद का गला काटा, लेकिन पुलिस को उसके पास ब्लेड नहीं मिली। उसने खुद को कैसे घायल किया, यह पूछताछ से पता चलेगा। नशे का आदी होने के कारण आरोपी युवक ने ऐसा किया होगा। इस घटना से पुलिस की चिंता भी बढ़ गई है क्योंकि नशे के आदी युवक को लॉकअप में रखना भी जोखिमभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed