फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain’s Mahakal Jyotirlingam use of bhang in the offerings could be protecting from erosion

भांग के लेप से किया जा रहा है 'महाकाल' का बचावः एएसआई की रिपोर्ट

Thu, 05 Oct 2017 01:33 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
टीम डिजिटल,अमर उजाला Updated Thu, 05 Oct 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
Ujjain’s Mahakal Jyotirlingam use of bhang in the offerings could be protecting from erosion
महाकालेश्‍वर अारती
पुरातत्व विभाग की हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक उज्जैन के महाकाल ज्योर्तिलिंग में लगातार हो रहे क्षरण का बचाव भांग से हो रहा है। पुरातत्व विभाग की दो सदस्यीय टीम ने कहा कि ज्योतिर्लिंग पर हर पानी, दूध, फूल और भस्म चढ़ाया जाता है जिससे इसका तेजी से क्षरण हो रहा है साथ ही शिवलिंग को बैक्टीरिया और फंगस भी तेजी से प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विभाग की रिपोर्ट में लिखा गया है कि शिवलिंग पर दूध और फूल चढ़ाए जाने के बाद शिवलिंग तेजी से घिस रहा है लेकिन भांग के लेप की वजह से शिवलिंग बचा हुआ है। 
विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया गया है कि भांग में कुछ रसायनिक तत्व पाए जाते हैं जो क्षरण को रोकता है। 

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु कहते हैं कि महाकालेश्वर मंदिर में शिवलिंग पर भांग का लेप सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। शिवलिंग पर उपयोग किए जा रहे भांग बहुत अच्छी क्वालिटी का होता है। भगवान का जब श्रृंगार किया जाता है तब करीब डेढ किलो भांग का लेप भगवान को लगाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल की शुरुआत में इंदौर की सारिका गुरु ने भगवान को पंचामृत श्रींगार और भष्म आरती का विरोध किया था और कहा था कि इससे शिवलिंग तेजी से घिस रहा है। कोर्ट ने इस मामले में एक कमेटी का गठन किया और पुरात्व विभाग की टीम पिछले महीने शिवलिंग की जांच के लिए उज्जैन पहुंची थी और ज्योतिर्लिंग की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed