फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Mahamandaleshwar claims - there is a statue of Shiva and Ganesh in the mosque of Ujjain, demand for photo-videography

उज्जैन: महामंडलेश्वर का दावा- उज्जैन की मस्जिद में है शिव और गणेश की प्रतिमा, फोटो-वीडियोग्राफी करवाने की मांग

Tue, 10 May 2022 06:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 10 May 2022 06:07 PM IST
सार

उज्जैन में आह्वान अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अतुलेशानंद जी महाराज ने दावा किया है कि दानी गेट स्थित बिना नींव की मस्जिद के अंदर भगवान शिव और गणेश प्रतिमा है। मैंने खुद जाकर देखा है। प्रशासन से इसकी फोटो-वीडियोग्राफी करवाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Ujjain: Mahamandaleshwar claims - there is a statue of Shiva and Ganesh in the mosque of Ujjain, demand for photo-videography
महामंडलेश्वर अतुलेशानंद जी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आह्वान अखाड़े के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद जी महाराज ने नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने दावा किया है कि उज्जैन की मस्जिद के अंदर प्राचीन शिव मंदिर और गणेश प्रतिमा है। मस्जिद की जांच कर फोटो और वीडियोग्राफी करवाई जाए। अगर प्रशासनिक जिम्मेदारों कार्यवाही नहीं की कोर्ट का दरवाजा भी खुला है।
विज्ञापन


दरअसल काशी की ज्ञानवापी मस्जिद का मामला सुर्खियों में था कि इसी बीच उज्जैन की एक मस्जिद को लेकर नया विवाद शुरू हुआ है। यह मस्जिद दानी गेट पर स्थित है। महामंडलेश्वर व अखंड हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत अतुलेशानंद सरस्वती महाराज ने दावा किया है कि वर्ष 2007 में उन्होंने खुद मस्जिद में प्रवेश कर प्राचीन परमारकालीन राजा भोज के समय की शिव और गणेश प्रतिमा को अंदर देखा है। उज्जैन मां शिप्रा के तट पर स्थापित है राजाभोज की राजधानी रही उज्जैन एक दुर्लभ स्थान है जिस पर सन् 1600 में मुस्लिम मुगल शासकों ने तोड़कर कब्जा किया। उज्जैन के दानी गेट स्थित बिना नींव की मस्जिद में प्राचीन शिव मंदिर है जिसमें आज भी गणेश प्रतिमा साफ दिखाई देती है। मस्जिद की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाए। कोई उससे छेड़छाड़ नहीं करे। अतुलेशानंद जी महाराज ने दावा किया की वर्ष 2007 में मस्जिद के अंदर जाकर देखा की भगवान गणेश की मूर्तियों को, हाथी, घोड़े व पत्थरों पर विशाल पहरेदार सैनिकों की मूर्तियां अंदर बनी है। संत ने इस मामले में कोर्ट जाने की बात कही है और ग्वालियर से मस्जिद से जुड़े दस्तावेज मंगवाने की बात कहते हुए हिंदुओं की संपत्ति हिन्दू को देने की गुहार प्रशासन से लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed