फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Lokayukta arrested Sarpanch for taking bribe of Rs 20 thousand in agar malwa

MP News: आगर मालवा में उज्जैन लोकायुक्त की कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते सरपंच को रंगे हाथों पकड़ा

Wed, 01 Nov 2023 12:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 01 Nov 2023 12:42 AM IST
सार

उज्जैन लोकायुक्त के निरीक्षक बंसत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ी सुंडी गांव के रहने वाले अमर सिंह ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत अहीर बर्डिया के सरपंच बालूसिंह मालवीय प्रधानमंत्री आवास की राशि स्वीकृत करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे हैं।

विज्ञापन
Ujjain Lokayukta arrested Sarpanch for taking bribe of Rs 20 thousand in agar malwa
आरोपी सरपंच बालूसिंह मालवीय। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उज्जैन लोकायुक्त ने आगर मालवा में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने यहां एक सरपंच को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पीड़ित का आरोप है कि सरपंच ने प्रधानमंत्री आवास की राशि स्वीकृत करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
उज्जैन लोकायुक्त के निरीक्षक बंसत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ी सुंडी गांव के रहने वाले अमर सिंह ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत अहीर बर्डिया के सरपंच बालूसिंह मालवीय प्रधानमंत्री आवास की राशि स्वीकृत करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे हैं। सरपंच ने 50 हजार रुपये मांगे लेकिन कहते-सुनते 30 हजार में बात पक्की हो गई थी। मैं उन्हें पहले ही रिश्वत की पहली किश्त यानी 10 हजार रुपये दे चुका हूं। निरीक्षक श्रीवास्तव ने आगे बताया कि हमने मामले की जांच की फिर जाल बिछा कर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पीड़ित ने सरपंच को बाकी के 20 हजार रुपये देने के बहाने बुलाया और जैसे ही सरपंच ने वह पैसे लिए हमने वैसे ही आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed