{"_id":"61d418d7f44a1f32677a30ef","slug":"ujjain-entry-restricted-to-mahakal-s-sanctum-sanctorum-till-january-10-can-be-seen-from-ganesh-mandap","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: महाकाल के गर्भगृह में 10 जनवरी तक प्रवेश प्रतिबंधित, गणेश मंडप से हो सकेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: महाकाल के गर्भगृह में 10 जनवरी तक प्रवेश प्रतिबंधित, गणेश मंडप से हो सकेंगे दर्शन
Tue, 04 Jan 2022 03:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 04 Jan 2022 03:43 PM IST
सार
कोरोना के प्रकोप का असर अब दर्शन-पूजन पर भी हो रहा है। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह में श्रद्धालु प्रवेश नहीं कर सकेंगे। 10 जनवरी तक यह प्रतिबंध रहेगा। नंदी मंडप में जाना भी प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के प्रकोप का असर अब दर्शन-पूजन पर भी हो रहा है। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह में श्रद्धालु प्रवेश नहीं कर सकेंगे। 10 जनवरी तक यह प्रतिबंध रहेगा। नंदी मंडप में जाना भी प्रतिबंधित रहेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
दरअसल दिसंबर माह में ही महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सशर्त प्रवेश और दर्शन की अनुमति दी गई थी। इसके लिए समय निर्धारित किया गया था। कई श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे लेकिन दिसंबर अंत में आदेश जारी हुआ कि 3 जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश बंद रहेगा। नए साल पर उज्जैन आकर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखकर यह निर्णय लिया गया था। भीड़ न बढ़े इसके चलते प्रशासन ने व्यवस्था की थी। भक्तों को उम्मीद थी कि 3 जनवरी के बाद वे गर्भगृह में जाकर बाबा के दर्शन पूजन कर सकेंगे लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं होगा। अब 10 जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नंदी मंडप में भी दर्शनार्थी नहीं जा सकेंगे। मंदिर समिति ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इस दौरान नित्य नियम की पूजा-अर्चना के लिए पुजारी, पुरोहित व कर्मचारी ही गर्भगृह में प्रवेश कर सकेंगे। प्रशासन का कहना है कि महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से लोग आ रहे हैं, ऐसे में एहतियात की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। गणेश मंडप से महाकाल के दर्शन किए जा सकेंगे।
उज्जैन में 49 हुए कोरोना मरीज
कोरोना मरीजों की बात करें तो उज्जैन में सोमवार को 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना मरीजों की कुल संख्या 49 हो गई है। एक्टिव केस 40 हैं। इनमें से अधिकांश को होम आइसोलेट किया है। जो नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमें एक महिला चिकित्सक भी शामिल हैं। शारजाह से उज्जैन लौटा युवक भी पॉजिटिव आया है। नोएड़ा से लौटे इंजीनियर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।