फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Controversy before darshan in Mahakal temple, fight between temple employees and BSF jawan, both sides complained to the police

उज्जैन: महाकाल मंदिर में दर्शन से पहले विवाद, मंदिर कर्मचारियों और बीएसएफ जवान के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने की पुलिस से शिकायत

Mon, 04 Apr 2022 03:19 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 03:19 PM IST
सार

उज्जैन के महाकाल मंदिर में विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मंदिर के कर्मचारियों और बीएसएफ जवान के बीच विवाद हुआ जिसमें मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में आवेदन दिया है। 

विज्ञापन
Ujjain: Controversy before darshan in Mahakal temple, fight between temple employees and BSF jawan, both sides complained to the police
विवाद के चलते जमकर चले लात घूंसे। मौके पर लगी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आएदिन हो रही घटनाओं से सवाल उठ रहे हैं। अबकी बार तो श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंदिर के कर्मचारियों और बीएसएफ जवान के बीच मारपीट हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महाकाल मंदिर में विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। वीडियो में महाकाल मंदिर परिसर में कर्मचारियों और बीएसएफ जवान के बीच मारपीट होती दिख रही है। दरअसल, महाकाल मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है। इस कारण प्रोटोकॉल गेट पर भी दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रहती है। रविवार को भी यही हुआ। दोपहर में इंदौर से आए बीएसएफ के जवान ने अपनी बुजुर्ग मां और पिता के साथ मंदिर में प्रवेश करना चाहा लेकिन मंदिर कर्मचारियों ने जवान को प्रोटोकॉल रसीद के साथ आने को कहा, जिस पर श्रद्धालु और मंदिर के सुरक्षा कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की स्थिति बन गई। कुछ देर तक यह सिलसिला चला। बाद में दूसरे लोगों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा। दोनों पक्षों ने महाकाल थाने में शिकायत की। पुलिस के अनुसार मंदिर के कर्मचारी और बीएसएफ जवान केबीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है। इसकी जांच कर रहे हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ के मीडिया समन्वयक व कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा है कि महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट की घटना निंदनीय है। दोषियों पर  कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed