फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Accused again against MLA's son, rape victim said - got bail on the basis of forged documents, file a case of fraud, otherwise I will commit suicide

उज्जैन: विधायक के बेटे पर फिर लगाए आरोप, दुष्कर्म पीड़िता ने कहा- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत मिली, धोखाधड़ी का केस दर्ज करो, नहीं तो आत्महत्या कर लूंगी

Fri, 14 Jan 2022 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 07:17 PM IST
सार

बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर दुष्कर्म पीड़िता ने फिर आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि करण को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत मिली है। उस पर एफआईआर दर्ज हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह मुख्यमंत्री के आवास के सामने आत्महत्या कर लेगी।

विज्ञापन
Ujjain: Accused again against MLA's son, rape victim said - got bail on the basis of forged documents, file a case of fraud, otherwise I will commit suicide
Ujjain: पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर करण मोरवाल पर केस दर्ज करने की मांग की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बड़नगर से कांग्रेस के विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर दुष्कर्म पीड़िता ने फिर आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि करण मोरवाल को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत मिली है। उस पर एफआईआर दर्ज होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह मुख्यमंत्री के आवास के सामने आत्महत्या कर लेगी।

विज्ञापन


इस बाबद पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस को एक आवेदन भी दिया है। बता दें कि करण मोरवाल को दुष्कर्म के मामले में जमानत मिल चुकी है। पीड़िता का कहना है कि बड़नगर के सिविल अस्पताल में दर्ज फर्जी दस्तावेजों के आधार जमानत ली है। जबकि दो महीने पहले सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर व कर्मचारियों को फर्जी दस्तावेजों के मामले में कलेक्टर आशीष सिंह निलंबित कर चुके हैं। इसी के आधार पर पीड़िता दावा कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यालय में काम करने वाली 23 साल की लड़की ने विधायक के बेटे पर 2 अप्रैल 2021 को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि 14 फरवरी 2021 को करण उसे होटल में ले गया था। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिलाया। इसके बाद वह उसे फ्लैट पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गिरफ्तार होने के बाद करण मोरवाल ने बताया था कि वह 13 से 15 फरवरी तक बड़नगर के सिविल अस्पताल में भर्ती था। इसी आधार पर उसे जमानत मिल गई थी। लड़की का कहना है करण 14 तारीख को इंदौर में था जिस दिन उसके साथ ये घटना हुई. इसलिए करण को अस्पताल में एंट्री कैसे मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने मामले में जांच की थी। प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी व अन्य दस्तावेज खंगाले गए। इन दस्तावेजों के फर्जी होने की आशंका में कलेक्टर ने बड़नगर के डॉक्टर व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। मामले में 18 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed