{"_id":"65dff5eb92c1cd2bb80059e5","slug":"udaipur-kanhailal-murder-case-prahlad-singh-who-caught-killers-of-taylor-kanhaiyalal-got-government-job-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanhailal murder case: कन्हैयालाल का गला काटने वालों को पकड़वाया, प्रहलाद को मिली नौकरी, कैसे दिखाई थी बहादुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanhailal murder case: कन्हैयालाल का गला काटने वालों को पकड़वाया, प्रहलाद को मिली नौकरी, कैसे दिखाई थी बहादुरी
Thu, 29 Feb 2024 09:52 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 29 Feb 2024 09:52 AM IST
सार
Kanhailal murder case: प्रहलाद सिंह चुंडावत (Prahlad Singh) ने टैलर कन्हैयालाल हत्याकांड (Kanhailal) के मुख्य आरोपियों को पकड़वाने में पुलिस का सहयोग किया था। अब राज्य सरकार की ओर से उन्हें सरकारी नौकरी (Government Job) दी गई है। पढ़ें, प्रहलाद की क्या भूमिका रही थी?
विज्ञापन
कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को पकड़वाने वाले प्रहलाद सिंह चुंडावत।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
Kanhailal murder case: 28 जून 2022 को राजस्थानके उदयपुर जिले में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को पकड़वाने वाले प्रहलाद सिंह चुंडावत के सरकार ने नौकरी दे दी है। 32 साल के प्रहलाद सिंह को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, जिला स्तरीय कमेटी ने 30 जनवरी को राजसमंद निवासी प्रहलाद सिंह चुंडावत पुत्र मनोहर सिंह चुंडावत की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्ति करने की अनुशंसा की थी। इसके बाद प्रहलाद को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्ति किया गया। प्रहलाद की पद स्थापन उपखंड कार्यालय देवगढ़ में रहेगी।
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़वाने में प्रहलाद ने किया सहयोग
दरअसल, 28 जून 2022 उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। कुछ ही देर में इस हत्याकांड की सूचना प्रदेश ही नहीं देशभर में आग की तरह फैल गई। पुलिस कन्हैयालाल के हत्यारों को तलाश रही थी, इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी भीम उपखंड की ओर जा रहे हैं। देवगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल बाबू सिंह ने प्रहलाद को कॉल किया कि कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी गांव की तरफ आ रहे हैं, उन पर नजर रखना। जिस समय कांस्टेबल का कॉल आया उस दौरान ताल निवासी प्रहलाद सिंह अपने एक साथी शक्ति सिंह के साथ गांव में थड़ी पर चाय पी रहा था, कॉल कटने के कुछ ही देर बाद उसे पल्सर बाइक पर दो लोग जाते थे, जिनका हुलिया कन्हैयालाल के हत्यारों से मिल रहा था। प्रहलाद ने तत्काल बाइक उनके पीछे लगाई और पुलिस को सूचना दी। आरोपियों का पीछा करते हुए वे टोगी मोड़ तक आए और यहां उन्हें पुलिस भी मिल गई। कुछ दूर आगे जाकर पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों रियाज और गोस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन