{"_id":"2bb0b3f0-f01f-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"two-year-old-tigress-found-dead-in-panna-tiger-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्ना टाइगर रिजर्व में दो वर्षीय बाघिन मृत पाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्ना टाइगर रिजर्व में दो वर्षीय बाघिन मृत पाई गई
भोपाल/एजेंसी
Updated Mon, 27 Aug 2012 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में पन्ना टाइगर रिजर्व के तहत आने वाले गांव तालगांव में एक दो वर्षीय बाघिन मृत पाई गई। बाघिन का शव 27 जुलाई (शुक्रवार) को वन अधिकारियों के एक दल को मिला। दल ने कुछ महीने पहले बाघिन के पैरों में रेडियो कॉलर लगाया था और इसे पी214 नाम दिया गया था। बाघिन की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
इधर केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि बाघों को बचाने के लिए किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और पर्यटन के संदर्भ में कोई रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटक बाघों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं लेकिन शिकारी ऐसा करते हैं।
उन्होंने कहा कि हम बाघों की सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में सभी तरह की पर्यटन संबंधी गतिविधियों पर रोक लगा चुका है। सहाय ने कहा कि हम संबंधित मंत्रालय के संपर्क में हैं और 22 अगस्त को होने वाली सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं।