फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two private trains to run from Indore to Delhi and Patna on the lines of Tejas, fare not yet decide

तेजस की तर्ज पर इंदौर से दिल्ली और पटना के लिए चलाई जाएंगी दो निजी ट्रेन, किराया अभी तय नहीं

Thu, 09 Jan 2020 10:13 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 09 Jan 2020 10:13 AM IST
सार

भारतीय रेलवे ने मध्यप्रदेश के इंदौर से भी तेजस की तर्ज पर निजी ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है। ये ट्रेनें इंदौर-ओखला (दिल्ली) और इंदौर-दानापुर (पटना) के बीच चलेंगी। इसमें इंदौर से ओखला तक चलने वाली ट्रेन नियमित, जबकि दानापुर तक चलने वाली ट्रेन साप्ताहिक होगी।

विज्ञापन
Two private trains to run from Indore to Delhi and Patna on the lines of Tejas, fare not yet decide
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हालांकि, अभी तक इस बात की घोषणा नहीं हुई है कि इनका संचालन कौन सी कंपनी करेगी और ये कब शुरू होगी, इसका निर्णय नीलामी के बाद होगा। सरकार ने 100 रूटों पर ऐसी 150 नई ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। गौरतलब हो कि निजी क्षेत्र से ट्रेनों के संचालन की शुरुआत तेजस एक्सप्रेस के साथ हो चुकी है। पर अगले दो साल में बाकी ट्रेनें भी शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन

दिल्ली के लिए आठवीं, पटना के लिए चौथी ट्रेन मिलेगी

इंदौर-ओखला ट्रेन शुरू होने से एक नए समय पर जाने का विकल्प भी मिलेगा। दिल्ली के लिए फिलहात मालवा, निजामुद्दीन, जम्मूतवी साप्ताहिक, चंडीगढ़, देहरादून, अमृतसर सहित सात एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। 

विज्ञापन


वहीं, इंदौर-दानापुर ट्रेन लखनऊ होते चलाना प्रस्तावित है। इस ट्रेन के संचालन के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश के कई शहर जुड़ जाएंगे। पटना के लिए अभी तीन सीधी ट्रेन हैं। फिलहाल पटना जाने वाली ट्रेनों में अभी लंबी वेटिंग रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेंगी यह सुविधाएं

  •  ट्रेन में वाई-फाई होगा, हर कोच में टीवी और अटेंडर रहेंगे।
  •  पेंट्रीकार में कई व्यंजन मिलेंगे।
  •  ट्रेन एक घंटे लेट हुई तो यात्री को 100 रुपये, दो घंटे से ज्यादा लेट होने पर 250 रुपये मुआवजा मिलेगा।
  •  ट्रेनों के संचालन के लिए कोई कंपनी आगे नहीं आई तो आईआरसीटीसी (IRCTC) संचालन करेगी।

इंदौर-शिरडी फ्लाइट 16 फरवरी से फिर शुरू होगी

इंदौर-शिरडी फ्लाइट 16 फरवरी से दोबारा शुरू होगी। बुधवार से बुकिंग भी शुरू हो गई। इंडिगो ने 27 अक्टूबर से इंदौर-शिरडी फ्लाइट शुरू की थी। शुरू के 15 दिन तो फ्लाइट का संचालन हुआ। इसके बाद लगातार निरस्त रहने लगी थी।

यह रहेगा शेडयूल

  • इंदौर से 11.15 बजे रवाना होगी और 12.35 बजे शिरडी पहुंचेगी।
  • शिरडी से सुबह 9.40 बजे रवाना होगी और इंदौर 10.55 बजे आएगी।
  • किराया: करीब ढाई हजार रुपए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed