फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal’s talent: A mother’s sari, a sister’s skill, and Priti’s passion—the journey from a slum settlement tow

भोपाल की प्रतिभा: मां की साड़ी, बहन का हुनर और प्रीति का जुनून, झुग्गी बस्ती से इंटरनेशनल मॉडल बनने की तैयारी

Fri, 23 Oct 2026 04:14 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 23 Oct 2026 04:14 PM IST
सार

भोपाल के लहारपुर की झुग्गी बस्ती में रहने वाली 22 वर्षीय प्रीति प्रजापति मां की पुरानी साड़ियों से बनी डिजाइनर ड्रेस पहनकर मॉडलिंग कर रही हैं। उनकी बहन रेखा घर में ही कपड़े सिलकर नए डिजाइन तैयार करती हैं। सोशल मीडिया से शुरू हुआ सफर अब छोटे ब्रांडों के शूट तक पहुंच चुका है। प्रीति का सपना अंतरराष्ट्रीय मॉडल और अभिनेत्री बनने का है। वह अपनी स्किन टोन की लड़कियों के लिए प्रेरणा बनना चाहती हैं।

विज्ञापन
Bhopal’s talent: A mother’s sari, a sister’s skill, and Priti’s passion—the journey from a slum settlement tow
प्रीति प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर के सामने की गली, मां की पुरानी साड़ियां और दो बहनों की मेहनत। भोपाल की प्रीति प्रजापति की मॉडलिंग की कहानी की शुरुआत इन्हीं से हुई। न महंगे डिजाइनर कपड़े खरीदने का खर्च, न बड़ा स्टूडियो और न ही फैशन की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए कोई बड़ा मंच। इसके बावजूद प्रीति ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के जरिए पहचान बनानी शुरू की। अब उनका सपना अंतरराष्ट्रीय मॉडल और अभिनेत्री बनने का है। लहारपुर के रामेश्वरम एक्सटेंशन स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाली 22 वर्षीय प्रीति के लिए सोशल मीडिया पर आने का फैसला आसान नहीं था। पढ़ाई और वीडियो बनाने के बीच तालमेल नहीं बैठ पा रहा था। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया को गंभीरता से आगे बढ़ाने का फैसला किया। करीब तीन साल पहले शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे उनके लिए करियर की दिशा बन गया।
विज्ञापन


महंगे कपड़ों की जगह बहन के हुनर पर भरोसा
प्रीति की कहानी में उनकी बहन रेखा प्रजापति की भूमिका सबसे अहम है। सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो बनाने के लिए हर बार नए कपड़ों की जरूरत पड़ती थी। सीमित संसाधनों में महंगे आउटफिट खरीदना संभव नहीं था। इसी परेशानी का हल दोनों बहनों ने घर में ही खोज लिया।रेखा को बचपन से ही क्राफ्टिंग और सिलाई का शौक था। घर में सिलाई मशीन भी मौजूद थी। उन्होंने मां की पुरानी साड़ियों और दूसरे कपड़ों से प्रीति के लिए अलग-अलग डिजाइन की ड्रेस तैयार करना शुरू कर दिया। प्रीति इन कपड़ों को पहनकर वीडियो बनातीं और रेखा उन्हीं डिजाइनों से अपने लिए भी नए परिधान तैयार करतीं। शुरुआत में यह दोनों बहनों के लिए वीडियो बनाने और नए प्रयोग करने का तरीका था। लेकिन जब उनके डिजाइन लोगों को पसंद आने लगे, तो उन्हें लगा कि इस काम को पेशेवर रूप भी दिया जा सकता है। अब प्रीति मॉडलिंग के जरिए पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं, जबकि रेखा अपने डिजाइनिंग के हुनर को आगे बढ़ाना चाहती हैं।
विज्ञापन


पढ़ाई के साथ शुरू किया सफर
प्रीति राजनीति विज्ञान विषय से स्नातक कर चुकी हैं। उनकी बहन रेखा भी पढ़ाई कर रही हैं। प्रीति बताती हैं कि करीब तीन साल पहले जब उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डालना शुरू किया, तब कोई बड़ा लक्ष्य तय नहीं था। शुरुआत में वे सामान्य वीडियो बनाकर अपलोड करती थीं। बाद में उन्हें महसूस हुआ कि अगर इस क्षेत्र में आगे बढ़ना है, तो काम को पेशेवर तरीके से करना होगा। इसके बाद दोनों बहनों ने अपनी-अपनी भूमिका तय कर ली। रेखा डिजाइन तैयार करने लगीं और प्रीति उन कपड़ों को पहनकर मॉडलिंग वीडियो बनाने लगीं। इस तरह घर में उपलब्ध संसाधनों और अपने हुनर के सहारे दोनों ने आगे बढ़ने का रास्ता बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का साथ बना हिम्मत
प्रीति के पिता मोतीलाल प्रजापति मिस्त्री का काम करते हैं और मां कलिंदा प्रजापति गृहिणी हैं। प्रीति के मुताबिक, परिवार उनकी सबसे बड़ी ताकत है। माता-पिता और भाई-बहन उनके फैसलों को समझते हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। पड़ोसियों से भी उन्हें अच्छा व्यवहार और सम्मान मिलता है। प्रीति का मानना है कि किसी नए क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला करने पर शुरुआत में परिवार के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसे में केवल अपने सपनों के बारे में बताने के बजाय कुछ करके दिखाना जरूरी है। उनका कहना है कि जब तक व्यक्ति खुद कदम नहीं बढ़ाता, तब तक दूसरे लोगों का भरोसा जीतना भी मुश्किल होता है।


यह भी पढ़ें-आज  कैसा रहेगा एमपी का मौसम?: पांच जिलों में आंधी का अलर्ट, अगले सप्ताह बारिश के आसार,पहली बार पारा 14 डिग्री

अपनी स्किन टोन की लड़कियों के लिए बनना चाहती हैं प्रेरणा
प्रीति अब मॉडलिंग के साथ अभिनय की दुनिया में भी आगे बढ़ना चाहती हैं। उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडल और अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाना है। वह कहती हैं कि अपनी स्किन टोन की लड़कियों को मॉडलिंग में कम देखती हैं। इसलिए वह अपने दम पर इस मुकाम तक पहुंचना चाहती हैं, ताकि उनके जैसी दूसरी लड़कियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। फिलहाल वह छोटे ब्रांडों के लिए शूट कर रही हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान को आगे बढ़ाने में जुटी हैं। यूट्यूब, फेसबुक और ब्रांड शूट उनके काम का हिस्सा हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मॉडलिंग या बड़े अभिनय प्रोजेक्ट में उनकी एंट्री अभी भविष्य का लक्ष्य है। प्रीति की कहानी का सबसे अहम पहलू यह है कि उन्होंने अपने हालात को सपनों के रास्ते की आखिरी सीमा नहीं माना। घर की गली को शुरुआती मंच और मां की पुरानी साड़ियों को डिजाइनर परिधानों में बदलकर उन्होंने अपने लिए एक रास्ता बनाया है। अब चुनौती इस पहचान को लगातार काम और बड़े अवसरों में बदलने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed