{"_id":"5a2e26914f1c1b60678c0851","slug":"two-karate-coaches-booked-after-alleged-rape-and-harassment-in-harda-madhyapradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की का अश्लील वीडियो बना दो कराटे कोच पर छह महीने तक रेप करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की का अश्लील वीडियो बना दो कराटे कोच पर छह महीने तक रेप करने का आरोप
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदा जिले में एक चौंकाने वाली घटना में दो कराटे कोच जो लड़कियों को आत्मरक्षा करना सिखाते थे उनपर एक लड़की का अश्लील वीडियो बनाने और बलात्कार करने के लिए आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि जब वो कपड़े बदल रही थी तब कोच ने वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल कर छह महीने तक बलात्कार करता रहा।
मध्यप्रदेश में हरदा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बलात्कार के आरोपी कराटे कोच में से एक को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे की तलाश में जुट गई है।
आरोपी नीलेश सेन और यूसुफ मंसूरी लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे की कोचिंग देते थे। लड़कियों को यौन अपराधों से बचाने और आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस साल मार्च में हरदा पुलिस की पहल पर नीलेश ने कराटे की कोचिंग शुरू की थी। दोनों आरोपी निजी प्रशिक्षक हैं और लेकिन नीलेश सरकारी कॉलेज में भी स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण देता था।
लड़की की शिकायत के मुताबिक, वह अपने कॉलेज में कराटे का प्रशिक्षण ले रही थी जहां नीलेश को प्रशिक्षण देने के लिए नियुक्त किया गया था। ड्रेस बलदने के दौरान नीलेश ने उसका वीडियो बना लिया और उसके बाद उसका बलात्कार किया। इसके बाद लड़की ने नीलेश से ट्रेनिंग लेना बंद कर दिया और एक दूसरे प्रशिक्षक यूसुफ मंसूरी के पास गई। लेकिन उसने किसी तरह वह वीडियो नीलेश से हासिल कर लिया और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।
हरदा कोतवाली के थाना इंचार्ड पंकज त्यागी ने मीडिया को बताया कि पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि दोनों पिछले छह महीने से उसका बलात्कार कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और यूसुफ को गिरफ्तार किया जा चुका है।
त्यागी ने कहा कि अभी ये साफ नहीं है कि वीडियो को कॉलेज में बनाया गया या किसी अन्य प्राइवेट इंस्टीट्यूट में। पुलिस अभी तक उस वीडियो को बरामद नहीं कर पाई है।
इस बीच एक अन्य लड़की ने भी नीलेश पर कराटे सिखाने के दौरान छेड़छाड़ की शिकायत की है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने नीलेश सेन के खिलाफ छेड़छाड़ का एक अन्य केस दर्ज किया है।

Madhya Pradesh: Students allege rape & harassment by 2 Karate coaches in Harda. One coach apprehended by Police, second absconding. pic.twitter.com/T3wlCj1HBR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 11, 2017