फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two guys in Indore tried to pull skirt of a girl while she ridding scooter

इंदौरः स्कूटी से जा रही युवती की स्कर्ट खींच मनचलों ने की बदतमीजी, सीएम ने दिये जांच के आदेश

Mon, 23 Apr 2018 02:16 PM IST
Prateek Ranjan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Prateek Ranjan Updated Mon, 23 Apr 2018 02:16 PM IST
Two guys in Indore tried to pull skirt of a girl while she ridding scooter
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बच्चियां, युवतियां या आम आदमी कोई सुरक्षित नहीं रह गया है। पिछले सप्ताह शहर में दो बच्चियों के साथ बलात्कार की वीभत्स घटनाएं हुईं। मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि रविवार को एक और घटना का खुलासा हुआ। शहर की एक युवती से सड़क पर कुछ मनचलों ने बदतमीजी की, जिसकी वजह से वह जानलेवा दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची।


कुछ मनचले स्कूटी से जा रही एक युवती का बाइक से पीछा करते हुए उसे परेशान कर रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने चलती हुई स्कूटी से युवती की स्कर्ट खींचने की कोशिश की, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। युवती ने पूरी घटना को अपने ट्विटर पर शेयर किया, जिसके बाद कई लोग उसके समर्थन में लिखने लगे। कुछ जागरूक लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट पर ही घटना की जानकारी देते हुए उनसे कड़ी कार्रवाई की मांग की।


भरी सड़क पर बदतमीजी
युवती ने एक और ट्वीट करके लिखा कि मनचले उसका स्कर्ट खींचते हुए पूछ रहे थे कि 'दिखाओ इसके नीचे क्या है'। इस पूरी घटना के दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी थी पर किसी ने भी बदमाशों को रोकने की या उनकी बाइक का नंबर नोट करने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत राज्य के पुलिस महानिदेशक और इंदौर के कलेक्टर को कार्रवाई करने के निर्देश ट्विटर पर ही जारी किया।

 

जब वो स्कूटी से जा रही थी तभी मनचलों ने स्कर्ट खींची

Two guys in Indore tried to pull skirt of a girl while she ridding scooter
सुनीता शर्मा (परिवर्तित नाम )  ने बताया कि जब वह कल अपनी स्कूटी से जा रही थीं तो दो मनचलों ने उनका पीछा किया और उसकी स्कर्ट को खींचने लगे, वह जोर जोर से चिल्ला रहे थे और स्कर्ट खींच रहे थे। सुनीता इस हादसे से इतना घबरा गईं और उनका संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी से गिर पड़ीं। 

सुनीता की मदद को उस समय काफी लोग मदद के लिए आए। सुनीता ने सभी को धन्यवाद कहते हुए लिखा है कि मैं एक साधारण लड़की हूं और मैं चाहती हूं कि मेरे साथ जो आज सरेराह हुआ उसे सुना जाए। उसने ट्वीट किया कि यह सिर्फ मेरी बात नहीं है बल्कि यह हर उस लड़की की सुरक्षा की बात है जो घर से बाहर निकलती हैं। उसने लिखा कि वह अब नॉरमल लाइफ में लौट रही है और उसने एफआईआर भी दर्ज करा दी है। 

सुनीता ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं और लिखा है कि मैं क्या पहनती हूं यह मेरी पसंद है। उन लोगों के मेरे पहनावे पर कुछ कहने का अधिकार नहीं है। किसी को कोई अधिकार नहीं कि वह मेरे पहनावे के लिए मुझे  परेशान करे और मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया जाए। 

उसने आगे लिखा कि मेरे गिरने के बाद एक अंकल मेरी मदद के लिए आए और उन्होंने कहा कि तुम्हारे साथ यह इसलिए हुआ क्योंकि तुमने स्कर्ट पहना है। सुनीता ने बताया कि उसके साथ यह हरकत इंदौर की सबसे व्यस्ततम सड़क पर हुई लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। मेरे गिरने के बाद वह भाग गए मैं उनकी गाड़ी का नंबर तक नहीं देख पाई। मैंने इतना असहाय कभी महसूस नहीं किया, मैं ऐसी लड़की नहीं हूं जो बैठकर चुपचाप बैठकर देखती रहती है। 

 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed