फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two gas cylinders burst in Satna, major accident averted

MP News: सतना की होटल में एकसाथ फटे दो गैस सिलेंडर, धमाके की आवाज के साथ दूर तक दिखीं आग की लपटें, देखें VIDEO

Sun, 01 Jan 2023 04:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 04:57 PM IST
सार

सतना में नए साल की पहली सुबह धमाके के साथ हुई। यहां बीच बाजार में दो सिलेंडर एकसाथ फट गए। घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुए धमाके ने लोगों में दहशत फैला दी।

विज्ञापन
Two gas cylinders burst in Satna, major accident averted
सतना में सिलेंडर फटने ले सनसनी फैल गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना में नए साल की पहली सुबह धमाके के साथ हुई। यहां बीच बाजार में दो सिलेंडर एकसाथ फट गए। घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुए धमाके ने लोगों में दहशत फैला दी। धमाके के बाद आग की लपटें दूर से दिखाई दीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। अच्छी बात ये रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना इलाके में चांदनी टॉकीज के पास स्थित एक होटल में हुआ। बताया जा रहा है कि चांदनी टॉकीज के गेट के पास दुर्गा और सुनील केसरवानी होटल संचालित करते हैं। सुबह लगभग 11 बजे दोनों भाई दुकान में थे और अपना काम कर रहे थे। तभी एलपीजी सिलेंडर के पास आग लग गई। आग देखते ही दोनों भाइयों समेत वहां मौजूद अन्य लोग दौड़ कर बाहर की तरफ भागे। कुछ ही सेकेंड बाद एक के बाद एक दो धमाके हुए और दुकान से आग के गुबार उठने लगे। बताया जा रहा है कि दुकान में तीन सिलेंडर रखे थे, जिनमें से दो फट गए। हादसे के बाद बिल्डिंग में दरारें आ गई हैं, वहीं होटल का सारा सामान जल गया। रविवार होने के कारण बाजार में अधिकांश दुकानें भी बंद थीं अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर निगम को दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, कोई भी होटल के पास जाने की हिम्मत नहीं दिखा पाया। होटल मालिक भी खड़े-खड़े होटल जलते देखते रही। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के तीन वाहन लग गए। फायर फाइटर के कर्मियों ने ही जला सामान दुकान से बाहर निकाला। नगर निगम के सहायक फायर सेफ्टी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अब मामले की जांच की जा रही है। आग कैसे लगी, इस बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं लग पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed