फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two dams of the Water Resources Department of Umaria district were damaged

MP News: जल संसाधन विभाग के दो बांध हुए क्षतिग्रस्त, घोघरी जलाशय में आया सीपेज

Mon, 22 Aug 2022 06:24 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 06:24 PM IST
सार

उमरिया जिले के जल संसाधन विभाग के दो बांध क्षतिग्रस्त होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दोनों बांध में कट मारकर पानी निकालने के लिए विभाग जुट गया है।

विज्ञापन
Two dams of the Water Resources Department of Umaria district were damaged
दोनों बांध में कट मारकर पानी निकालने में विभाग जुट गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उमरिया जिले के जल संसाधन विभाग के दो बांध क्षतिग्रस्त होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दोनों बांध में कट मारकर पानी निकालने के लिए विभाग जुट गया है। साथ ही अधिकारियों की तरफ से लगातार निगरानी की जा रही है। घोघरी जलाशय में सीपेज आ गया। जिसके बाद अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। निर्माणाधीन जलाशय की मेड की मिट्टी धंस गई है। दोनों बांधों की जल संसाधन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। वहीं, जल संसाधन विभाग के मुख्य कार्यपालन यंत्री बीके सिंह ने बताया कि कट मार दिया गया है और पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि उमरिया में भारी बारिश के बाद जोहिला नदी उफान पर है। जोहिला नदी पर बने रपटे के ऊपर से पानी बह रहा है। रपटे के जलमग्न होने के चलते दो विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों से संपर्क टूट गया है। ओवरफ्लो के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही रपटा पुल ओवर फ्लो हो जाता है। बीते दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते अब न जाने कितने दिनों के लिए रास्ता बंद रहेगा।
विज्ञापन


उमरिया जिले का रपटा पुल दो विधानसभा के कई गांवों को जोड़ता है। हर दिन यहां से सैकड़ों लोग गुजरते हैं। अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस को भी इसी रास्ते से गुजरना होता है, लेकिन ओवरफ्लो के चलते रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed