{"_id":"5f0043c48ebc3e42eb43434b","slug":"two-cousin-sisters-die-of-electrocution-in-mp-they-came-in-contact-with-barbed-wire-fence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: बिजली का करंट लगने से दो चचेरी बहनों की मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: बिजली का करंट लगने से दो चचेरी बहनों की मौत, पुलिस कर रही जांच
Sat, 04 Jul 2020 02:24 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 04 Jul 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक खेत में कंटीले तारों की बाड़ के संपर्क में आने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। सुल्तानपुर पुलिस थाना प्रभारी अमरीश बोहरे ने कहा कि यह घटना सुल्तानपुर में शुक्रवार शाम को घटित हुई। यह जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘दो चचेरी बहनें जिनकी उम्र 18 और 20 साल थी, धान के खेत में काम कर रही थीं। शाम को जब वे शौच के लिए के लिए गईं तो वे तारों की बाड़ के संपर्क में आ गईं। जिसके कारण उन्हें बिजली का झटका लगा और उनकी मौत हो गई।’ खेत पर काम कर रहे अन्य मजदूर वहां पहुंचे और उन्हें तारों से अलग किया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोनिका शुक्ला ने कहा कि अधिकारियों को यह जांचने के लिए निर्देशित किया गया है कि बाड़ में विद्युत प्रवाह कैसे फैला। जांच के नतीजे आने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
