Chhindwara Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत
ये इतेफाक है कि हादसे में मारे गए दोनों मृतकों का नाम प्रदीप था। दोनों युवक बाइक से डुंडा सिवनी जा रहे थे, तभी बाइक ने टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा के मेघा सिवनी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सड़क हादसे में मारे गए दोनों मृतकों का नाम प्रदीप था।
दोनों ही चचेरे भाई मंगलवार सुबह अपनी बाइक से छिंदवाड़ा आ रहे थे। तभी सारण की तरफ से जा रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर लिया।
धरम टेकड़ी चौकी प्रभारी के मुताबिक प्रदीप (19) राजकुमार उइके और उसके चाचा का बेटा प्रदीप पिता शिवप्रसाद उइके (20) बाइक से डुंडा सिवनी जा रहे थे। तभी अचानक पिकअप सवार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।
बुझ गया घर का चिराग
इस सड़क हादसे में मारे गए प्रदीप उइके पिता राजकुमार उइके अपने घर में एकलौता था। ऐसे में सड़क हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में हुई दो मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
