फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two constables crushed to death by dumper in MP

मध्यप्रदेशः वाहन की टक्कर से दो पुलिस आरक्षकों की मौत

Tue, 05 May 2020 05:49 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 05 May 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Two constables crushed to death by dumper in MP
accident - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के सिवनी-छिंदवाड़ा मार्ग पर कारीरात गांव के नजदीक सोमवार की देर रात छिंदवाड़ा चांद से बाइक से लौट रहे दो पुलिस आरक्षकों की डंपर वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

विज्ञापन


बाइक सवार दोनों पुलिस आरक्षक चांद (छिंदवाड़ा) के रहने वाले थे। सिवनी पुलिस रक्षित केंद्र (लाइन) में पदस्थ दोनों आरक्षक पुलिस नियंत्रण कक्ष में नाइड ड्यूटी के लिए सिवनी आ रहे थे कि इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


लखनवाड़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने मंगलवार को यहां बताया कि मृतक पुलिस आरक्षकों की पहचान जगन्नाथ चैरे (28) और सुंदरलाल गढ़वाल (35) के रूप में हुई है। दोनों सिवनी पुलिस लाइन में तैनात थे। एक ही गांव में रहने वाले दोनों पुलिस आरक्षक बाइक से सिवनी लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चालक अंकुश पुसाम को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आरक्षकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed