फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   two cars clashed at madhya pradesh vidisha, four people burnt alive and four injured

मध्यप्रदेश में दो कारों की टक्कर से लगी आग, 4 लोग जिंदा जले

Mon, 23 Apr 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Updated Mon, 23 Apr 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
two cars clashed at madhya pradesh vidisha, four people burnt alive and four injured

मध्यप्रदेश के विदिशा में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रात करीब आठ बजे आमने-सामने से आ रही दो कारों की टक्कर से आग लग गई। जानकारी के मुताबिक दोनों कारों में चार-चार लोग सवार थे। एक गाड़ी का गेट लॉक था जिस कारण उसमें बैठे चार लोग जिंदा जल गए। वहीं दूसरी कार में बैठे लोगों को कार से निकालकर इलाज के लिए सागर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


एएसपी विनोद कुमार सिंह के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त प्रवीण प्रजापति और मायाबाई प्रजापति निवासी बैरसिया, लक्ष्मीबाई निवासी विदिशा और मुन्नीबाई के रूप में हुई है। यह घटना विदिशा के त्योंदा थाने के विदिशा-सागर हाईवे पर हुई। घायलों की पहचान जेनिफर खरे, प्रभांश खरे और दो अन्य के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हादसा रात 8 बजे हुआ था जबकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटे की देरी से रात 9 बजे पहुंची। इससे पहले महज आधे घंटे में ही पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया था। पुलिस ने बताया कि एक कार का पेट्रोल टैंक फूट गया था जिससे आग और भड़क गई और लोग भी आग बुझाने से डर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वाहनों में टक्कर होने से आमतौर पर इतनी भीषण आग नहीं लगती है। हो सकता है कि कारों में से किसी में गैस किट लगा हो जिस कारण आग और भी ज्यादा भड़क गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की असली वजह सामने आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed