फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two arrested for robbing truck by posing as customs officers

Mauganj News: कस्टम अधिकारी बनकर ट्रक लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पुलिस ने पकड़ा

Sat, 07 Oct 2023 09:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 07 Oct 2023 09:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में ट्रक के लुटेरों को पकड़ा है। वह लोग कस्टम अधिकारी बनकर ट्रक चालकों को कार्रवाई की धमकी देते थे। फिर ट्रक लूट लेते थे। 

विज्ञापन
Two arrested for robbing truck by posing as customs officers
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कस्टम अधिकारी बनकर ट्रक लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। फर्जी अधिकारियों से पुलिस ने कई लैपटॉप, कंप्यूटर सीपीयू और मॉनीटर बरामद किए हैं। कई एटीएम कार्ड और नई कार, पल्सर बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में ट्रक का पीछा कर आरोपियों को पकड़ा। मामला रीवा से अलग कर नया जिला बने मऊगंज का है। 

विज्ञापन


एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का ताहिर अली खान और रीवा के माड़ो में रहने वाला शुभम शुक्ला मिलकर यह वारदात करते थे। गुरुवार को दो ट्रक चालकों रामदरश विश्वकर्मा और प्रकाश सिंह ने लौर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिपरिया से ट्रक में गेहूं लोडकर बनारस ले जा रहे थे। रास्ते में दो लोग बाइक पर बैठकर आए और रास्ता रोका। उन्होंने दोनों ट्रक चालकों को धमकाया और उनसे पैसे मांगे। वे खुद को कस्टम अधिकारी बताकर जांच की बात कर रहे थे। ट्रक क्रमांक UP-63T-9122 के चालक प्रकाश सिंह से पांच हजार रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस ले लिया। दूसरे ट्रक MP53-HA-1889 से भी रुपये मांगे, जब उसने पैसे नहीं दिए तो दोनों जबरदस्ती कर ट्रक में चढ़े। डरा-धमकाकर ड्राइवर को बगल की सीट पर बिठाया और ट्रक दौड़ाने लगे। ट्रक चालक ने चलते ट्रक से कूदकर जान बचाई और थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा 
पुलिस ने ट्रक लूटकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर रखी थी। पुलिस ने ट्रक का पीछा शुरू किया। पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की। फिर फिल्मी अंदाज में ट्रक को तेज गति से चलाया। पुलिस की गाड़ियों को पीछे रोके रखा और कई किलोमीटर तक पीछा ही चलता रहा। ट्रक में कुछ देर बाद शॉर्ट सर्किट हो गया। तब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।


कार खराब हुई तो वारदात में इस्तेमाल की बाइक 
घटना के दिन कार से लूट की वारदात करने जा रहे थे। कार का टायर फटा और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तब ताहिर ने शुभम से बाइक मंगाई। दोनों ने बाइक पर सवार होकर ही ट्रक चालकों से लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से कई लैपटॉप, मॉनीटर, सीपीयू, कई एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों ने कबूल किया है कि उन्होंने कस्टम अधिकारी बनकर चालकों को धमकाया। उनसे पैसे लूटे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed