फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two accused arrested for stealing five lakhs from a bike trunk

MP News: पांच लाख की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरों पर पुलिस ने रखा था 30 हजार का इनाम

Thu, 13 Apr 2023 08:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 08:14 AM IST
सार

बिरसिंहपुर पाली में जनवरी में गाड़ी की डिक्की से पांच लाख की चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये के इनाम घोषणा की थी।

विज्ञापन
Two accused arrested for stealing five lakhs from a bike trunk
पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना में जनवरी में दो आरोपियों ने मंदिर के पास खड़ी स्कूटी की डिक्की में रखे पांच लाख रुपये चोरी किए थे। पुलिस ने चोरी करने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के बाद पाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। दोनों आरोपी फरार थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही थी। घटना के बाद सीसीटीवी ट्रेस किए, रूट मैपिंग की गई, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ब्यौहारी, अनूपपुर, छत्तीसगढ़ में दबिश के लिए भेजी गई।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये के इनाम घोषणा की थी। आरोपी संजय कंजर (26) और मिट्ठू उर्फ राकेश उर्फ साहिल कंजर (25) दोनों निवासी ग्राम मुदरिया थाना ब्यौहारी जिला शहडोल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के लिए आरोपियों को 16 अप्रैल तक पुलिस ने रिमांड में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed