फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Twin Brother Murder: police arrested 6 people in connection with crime, implemented section 144

जुड़वां भाईयों की हत्या में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, चित्रकूट में धारा 144 लागू

Sun, 24 Feb 2019 03:43 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: यशवीर सिंह Updated Sun, 24 Feb 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Twin Brother Murder: police arrested 6 people in connection with crime, implemented section 144
मीडिया को संबोधित करती मध्यप्रदेश पुलिस - फोटो : ANI

मध्य प्रदेश में सतना जिले के चित्रकूट से 12 दिन पहले स्कूल बस से अपहरण किए गए छह वर्षीय जुड़वां भाइयों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। दोनों के शव उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में यमुना नदी में तैरते मिले। अपहरणकर्ताओं ने दोनों भाइयों प्रियांश और श्रेयांश के कारोबारी पिता बृजेश रावत से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। कहा जाता है कि पिता ने पुलिस को बताए बिना 20 लाख रुपये अपहरणकर्ताओं को दे भी दिए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों बच्चों की मौत की पुष्टि कर दी है। अपहरण के 12 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चों का पता लगाने मे नाकाम रही मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी नाकामी सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 6 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। एमपी के आईजी चंचल शेखर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बच्चों के पिता से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। जिसमें से 20 लाख मिल जाने के बावजूद भी उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड पदम शुक्ला बजरंग दल के क्षेत्र समन्वयक विष्णुकांत का छोटा भाई है। हालांकि इस घटना में उसकी संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिले हैं। इस मामले पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'मैंने पीड़ित के पिता से बात की। इसके पीछे की राजनीति का पर्दाफाश होगा। वह जिस गाड़ी से यात्रा कर रहे थे और उसमें किसके झंडे लगे थे, पुलिस सबकुछ उजागर कर रही है। विपक्ष डर गया है क्योंकि इसमें उसके लोग शामिल हैं।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


12 फरवरी को सतना में एक स्कूल बस से इन दो बच्चों का अपहरण किया गया था। जानकारी के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने बच्चों से पूछा कि क्या हमें पहचान लोगे, इस पर जब उन्होंने हां कहां तो उन्होंने बच्चों के हाथ-पैर बांध कर उन्हें यमुना में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि जिन छह लोगों को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है वे पेशेवर अपराधी नहीं है बल्कि जल्द पैसा कमाने के लालच में शॉर्टकट अपनाने वाले संपन्न घरों के लड़के हैं। 

गिरफ्तार आरोपियों में एक स्कूल के सुरक्षा गार्ड का बेटा, एक बच्चों को कोचिंग पढ़ाने वाला लड़का, एक बीटेक का छात्र और एक पुरोहित का बेटा शामिल है। इसी बीच चित्रकूट में आक्रोशित भीड़ ने खूब तोड़फोड़ की। जिसके कारण यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने एफएसएल का वाहन भी तोड़ा दिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। 


वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस के लोग सद्गुरु सेवा संघ के लोगो के साथ मिल कर स्थानीय लोगो के साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को पकड़कर गौ सेवा केंद्र के अंदर ले जाया जा रहा है जहां सद्गुरु के लोग डंडों से उनकी पिटाई कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस बंदूक के बल पर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed