{"_id":"65f1387047b5200cd203a858","slug":"truck-hits-pickup-on-nh-43-in-umaria-driver-dies-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया में एनएच 43 पर ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया में एनएच 43 पर ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक की मौत
Wed, 13 Mar 2024 10:54 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:54 AM IST
सार
घुनघुटी पुलिस ने पिकअप में फंसे शव का कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृत चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले में एनएच 43 अमिलिहा के पास बुधवार को एक ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए, जबकि चालक की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिकअप में आचार और मनिहारी का सामान लोड था जो जबलपुर से शहडोल की तरफ जा रहा था। उधर, विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालाक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची घुनघुटी पुलिस ने पिकअप में फंसे शव का कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृत चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
