{"_id":"638dac1a9f8faf41f60ee162","slug":"truck-full-of-potatoes-overturned-again-on-batiagarh-highway-accidental-point-named-after-frequent-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: इस पुलिया से गुजरते ही गिर जाते हैं ट्रक, लगातार हो रहे हादसों के बाद एक्सीडेंटल पॉइंट पड़ा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इस पुलिया से गुजरते ही गिर जाते हैं ट्रक, लगातार हो रहे हादसों के बाद एक्सीडेंटल पॉइंट पड़ा नाम
Mon, 05 Dec 2022 02:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 05 Dec 2022 02:00 PM IST
सार
दमोह छतरपुर हाईवे पर बटियागढ़ के पास पड़ने वाली एक पुलिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। लोग इस पुलिया को आलू से भरी ट्रकों के लिए श्रापित मान रहे हैं। लोगों का मानना है कि यहां से आलू से भरी ट्रक गुजरने के दौरान नीचे गिर रही हैं।
विज्ञापन
बटियागढ़ की पुलिया पर गिरे ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह छतरपुर हाईवे पर बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसी पुलिया है, जिसे अब एक्सीडेंटल पॉइंट कहा जाने लगा है। यहां आये दिन आलू से भरे ट्रक पलट रहे हैं। इस पुलिया से गिरकर ट्रक के परखच्चे उड़ जाते हैं। रविवार की शाम आलू से भरा एक ट्रक फिर पुलिया से नीचे गिर गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इस ट्रक का सामान अभी उठ भी नहीं पाया और दूसरा आलू से भरा ट्रक पलट गया, जिससे अब लोग इस पुलिया को आलू के ट्रकों के लिए श्रापित पुलिया कहने लगे हैं, जिसके पीछे आये दिन हो रहे हादसों को वजह माना जा रहा है।
बता दें, बटियागढ़ के समीप गेवलारी की पुलिया पर बीती रात को एक ट्रक हादसे का शिकार हुआ था। वह ट्रक वहां से हटा नहीं कि सोमवार की सुबह एक और आलू से भरा ट्रक पुलिया के ऊपर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक RJ-11 GB-1130 आगरा से आलू लोड करके जबलपुर जा रहा था और बटियागढ़ पहुंचते ही पलट गया और पुलिया के किनारे पर अटक गया। ट्रक चालक ट्रक के नीचे दब गया था, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ भेजा गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। वहीं, परिचालक को मामूली चोटें आने पर इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटा दिया है।