{"_id":"5d750dc68ebc3e01586eefa3","slug":"truck-crushed-three-youths-who-was-going-to-photography-in-hill-area-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पहाड़ी इलाके में फोटो खिंचाने निकले तीन युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पहाड़ी इलाके में फोटो खिंचाने निकले तीन युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत
Sun, 08 Sep 2019 07:48 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 08 Sep 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में रविवार को बारिश के दौरान पहाड़ों में फोटो खिंचाने निकले तीन युवकों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। सिमरोल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर भेरू घाट के पहाड़ी इलाके में एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवकों को अज्ञात ट्रक रौंदता हुआ निकल गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंदौर-खंडवा रोड पर हुए भीषण हादसे में मौके पर दम तोड़ने वाले युवकों की पहचान सोनू, विकास और पवन के रूप में हुई है। वे 20 से 25 वर्ष के थे। अधिकारी ने बताया कि हादसे के शिकार तीनों युवक इंदौर के रहने वाले थे। वे बारिश के दौरान पहाड़ों में फोटो खिंचाने निकले थे। युवकों को रौंदकर मौके से फरार होने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
