फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Traumatic death for two boys on headphones while running on railway track dead bodies scattered in 50 to 60 pieces

मध्यप्रदेश: हेडफोन बना मौत का सबब, बुरहानपुर के दो लड़के ट्रेन से कटे, 50-60 टुकड़ों में बिखरा शव

Sat, 21 Nov 2020 12:36 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 21 Nov 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Traumatic death for two boys on headphones while running on railway track dead bodies scattered in 50 to 60 pieces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में दो लड़कों के लिए हेडफोन मौत का सबब बन गया। दरअसल, दोनों लड़के हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से ट्रेन आ गई। उसकी आवाज हेडफोन के चक्कर में उन्हें सुनाई नहीं दी और दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि दोनों के शवों के 50 से 60 टुकड़े हो गए। 

विज्ञापन


कर्नाटका एक्सप्रेस बनी काल
मिली जानकारी के अनुसार इरफान (19) और कलीम (16) बुरहानपुर के बिरोदा गांव के रहने वाले थे। दोनों लड़के शुक्रवार शाम ट्रैक के रास्ते बुरहानपुर जा रहे थे। इस दौरान दोनों ही लड़कों ने हेडफोन लगाया हुआ था। इसी बीच पीछे से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस ने उन्हें कुचल दिया। 
विज्ञापन


हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं दी
हादसे के बाद जब ट्रेन लालबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो ड्राइवर ने घटना की सूचना अफसरों को दी। ड्राइवर ने बताया कि दोनों लड़के ट्रैक पर चल रहे थे। हॉर्न बजाने पर भी उन्होंने रास्ता नहीं बदला, जिस कारण दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो धड़ मिले, शेष शरीर के परखच्चे उड़े
सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त करने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को मृतकों के दो धड़ ही मिले। शरीर के बाकी हिस्सों के चिथड़े उड़ चुके थे। इसके बाद पुलिस टीम ने दो घंट की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शरीर के 50-60 टुकड़े बरामद किए। 


वहीं, इस घटना के चलते दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। वाघोड़ा में गोदान एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें आधे घंटे तक रुकी रहीं। शाम सात बजे के बाद ट्रैक पर ट्रेनों का यातायात फिर से शुरू हो पाया। दूसरी तरफ, दोनों ही युवकों के घर पर मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed