फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tractor trolley overturned near Dharakheda in Ujjain 15 people injured

Ujjain News: धाराखेड़ा के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 15 लोग घायल, तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

Wed, 06 Mar 2024 09:09 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Mar 2024 09:09 AM IST
सार

महिदपुर थाने के एसआई नरेन्द्र कनेश ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर डॉक्टरों से चर्चा की गई है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। ट्रैक्टर-ट्राली घायल परिवार की ही है। उसे जब्त कर थाने लाए हैं।

विज्ञापन
Tractor trolley overturned near Dharakheda in Ujjain 15 people injured
हादसे के बाद पलटा पड़ा टैक्टर-ट्राली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 15 लोगों को चोटें आई हैं, घायलों को उज्जैन-महिदपुर के शासकीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिदपुर के धाराखेड़ा में रहने वाले मालवीय परिवार में गमी के बाद तेरहवीं कार्यक्रम भैरवगढ़ क्षेत्र में रखा गया था। महिलाएं, पुरुष और बच्चे समेत परिवार के करीब 20 से अधिक सदस्य ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर उज्जैन आ रहे थे। ग्राम लसुड़िया के पास  ट्रैक्टर-ट्राली सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से महिदपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से कैलाशबाई 30 वर्ष, चंदा 10 वर्ष, संगीता 40 वर्ष गीताबाई 40 वर्ष और गायत्री 18 वर्ष की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया। अन्य घायलों को महिदपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर महिदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई नरेन्द्र कनेश ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर डॉक्टरों से चर्चा की गई है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उज्जैन रेफर की गई घायल महिलाओं के बयान दर्ज करने के लिए एक टीम रवाना की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्राली परिवार की होना सामने आई है। जिसे घटनास्थल से क्रेन की मदद से थाने लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed