फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Toll employee ask to show the ID proof, BJP MP and security guard beat up toll plaza workers

भाजपा सांसद की गुंडागर्दी, पहचान पत्र मांगने पर टोलकर्मी को मारे चांटे

Sat, 06 Oct 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 06 Oct 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
Toll employee ask to show the ID proof, BJP MP and security guard beat up toll plaza workers
नंदकुमार सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के खंडवा से सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की एक बदतमीजी सामने आई है। जिसमें उन्होंने और उनके सुरक्षा गार्ड ने एक टोलकर्मी के साथ मारपीट की है। शिवपुरी-गुना के बीच कोलारस के नजदीक पूरनखेड़ी टोल प्लाजा कर्मचारी का गुनाह केवल इतना था कि उसने चौहान से पहचान पत्र मांग लिया था। इसी बात से नाराज सांसद ने उसका गिरेबान पकड़ा और उसे चांटे मारे। केवल इतना ही नहीं उनके सुरक्षा गार्ड ने भी टोलकर्मियों की बेरहमी से पिटाई की।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि अभी तक टोल प्लाजा प्रबंधन की तरफ से थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। मारपीट में टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल, 9 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिवपुरी दौरे पर आने वाले हैं। इसी की तैयारियों का जायजा लेने के बाद नंदकुमार सिंह चौहान शिवपुरी से गुना लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्लाजा के प्रबंधक महेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि उनके कर्मचारी ने सांसद बताए जाने पर उनसे पहचान पत्र मांगा। इसके बाद पहले चौहान का सुरक्षा गार्ड बाहर निकला और फिर वह खुद दफ्तर की तरफ आए। जहां सिक्योरिटी गार्ड अजेन्द्र सिंह के साथ सांसद के सुरक्षा गार्ड और एक अन्य व्यक्ति ने लात-घूसों से मारपीट की। नंदकुमार ने खुद टोलकर्मी का कॉलर पकड़ा और उसे चांटे मारे। एक दूसरे टोलकर्मी के सिर में वॉकी टॉकी मार दिया जिसकी वजह से खून निकलने लगा। घायल टोलकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed