{"_id":"5c1767f2bdec2256fc738e6e","slug":"to-protect-shivalinga-from-erosion-after-ro-water-herbal-worship-of-mahakaleshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाल के शिवलिंग को क्षरण से बचाने के लिए आरओ पानी के बाद, हर्बल पूजन सामग्री से होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाल के शिवलिंग को क्षरण से बचाने के लिए आरओ पानी के बाद, हर्बल पूजन सामग्री से होगी पूजा
Mon, 17 Dec 2018 02:40 PM IST
पूजा मेहरोत्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूजा मेहरोत्रा
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
ujjain mahakal shivling
उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के शिवलिंग का लगातार क्षरण हो रहा है। शिवलिंग को क्षरण से बचाने के लिए समय-समय पर मंदिर प्रशासन द्वारा कभी आरओ का जल चढ़ाने की बात सामने आती है तो कभी भस्मआरती के दौरान उसको कपड़े से कवर किया जाता है। अब नया फरमान आया है कि शिवलिंग को क्षरण से बचाने के लिए हर्बल पूजन सामग्री का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
हर्बल पूजन सामग्री की सप्लाई मंदिर पहुंचने लगी है। पहले खेप में वन विभाग ने हर्बल कुंकू, अबीर, गुलाल की सप्लाई शुरू की है। हालांकि मंदिर प्रशासन ने इसके उपयोग की तारीख अभी तय नहीं की है लेकिन जल्द ही इनके उपयोग की शुरुआत नए मुख्यमंत्री के हाथों कराई जा सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि लगातार क्षरण हो रहे शिवलिंग को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट सख्त है और वह इसके रोकथाम के लिए समय-समय पर मंदिर प्रशासन और समिति ने सुप्रीम कोर्ट में शिवलिंग को क्षरण से बचाने के लिए विभिन्न उपाय करने का हलफनामा दिया था। इसमें रसायन युक्त पूजन सामग्री की जगह हर्बल सामग्री का उपयोग किए जाने की बात भी शामिल है।
विज्ञापन
बाजार में मिलने वाली पूजन सामग्री में रसायन होने से शिवलिंग पर इसे चढ़ाने से बचने का सुझाव विशेषज्ञों ने दिया है। इसके बाद मंदिर समिति ने पूजन में सीमित मात्रा में कंकु, गुलाल, अबीर आदि का उपयोग शुरू किया था।
