फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   To give alimony to a divorced wife man puts poster to sell kidneys in vidisha

तलाकशुदा पत्नी को मुआवजा देने के लिए 50 लाख रुपये में बेच रहा है किडनी

Wed, 08 Nov 2017 05:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 08 Nov 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
To give alimony to a divorced wife man puts poster to sell kidneys in vidisha
प्रकाश अहिरवार ने लगाए किडनी बेचने के पोस्टर - फोटो : Twitter
तलाकशुदा पत्नी को गुजारा भत्ता देने के लिए एक शख्स अपनी किडनी बेचना चाहता है। 
विज्ञापन


ये चौंकानेवाली घटना मध्यप्रदेश के विदिशा की है। 

विदिशा के प्रकाश अहिरवार नल ठीक करने का काम करते हैं और अपनी किडनी बेचना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने बकायदा पोस्टर छपवाकर शहर में कलेक्ट्रेर, कोर्ट, नगर पालिका समेत कई जगह चिपकाए हैं। 
विज्ञापन


प्रकाश के मुताबिक करीब 25-30 लोगों ने उनसे बात की है। विदेश सहित देश से भी प्रकाश को कई कॉल आए हैं। प्रकाश ने अपनी किडनी देने की एवज में लिए 50 लाख रुपये की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश अहिवार की लक्ष्मी से 2002 में शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। प्रकाश बताते हैं कि जब लक्ष्मी से शादी हई तब वो आठवीं क्लास पास थी। प्रकाश ने लक्ष्मी को आगे पढ़ाने का फैसला किया। लक्ष्मी ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर बीए की डिग्री ली। 

"मेरी पूरी संपत्ति पहले ही अपने नाम कर चुकी है"

To give alimony to a divorced wife man puts poster to sell kidneys in vidisha
प्रकाश अहिरवार - फोटो : Twitter
​प्रकाश कहते हैं कि उनके नाम से खेत को बिकवा कर लक्ष्मी ने अपने नाम से प्लॉट खरीदवाए जिस पर दो मंजिला मकान बना। 

प्रकाश कहते हैं, "थोड़ी बहुत खटपट तो सभी परिवार में होती है। लक्ष्मी के मायके वालों ने उसे भड़काया कि तुम्हारे पास सब कुछ है कोर्ट में तलाक का केस डाल दो। लक्ष्मी ने मुझसे पूछा भी नहीं और कोर्ट में केस डाल दिया। कोर्ट में केस चला और फैसला उसके पक्ष में आ गया। लक्ष्मी सारी संपत्ति पहले ही अपने नाम करा चुकी थी और बच्चे भी अपने साथ ले गई। मुझे अपने बच्चों से भी मिलने नहीं देती। अब मैं कहीं का नहीं रहा। 

प्रकाश कहते हैं कि कोर्ट ने अपने फैसले में लक्ष्मी को हर महीने 2200 रुपये और एक मुश्त 30 हजार रुपये देने का हुक्म सुनाया है। प्रकाश कहते है कि अब उनके कोई संपत्ति नहीं बची है इसलिए अब अपने शरीर के अंगों को बेचने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed