फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman traveling in a bus dies amidst scorching heat; heatstroke suspected.

Tikamgarh News: भीषण गर्मी के बीच बस में यात्रा कर रही महिला की मौत, लू लगने की आशंका; झांसी से आ रहीं थीं

Tue, 19 May 2026 07:54 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 07:54 PM IST
सार

टीकमगढ़ जिले में मंगलवार की दोपहर बस में यात्रा कर रही एक अज्ञात महिला की तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman traveling in a bus dies amidst scorching heat; heatstroke suspected.
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। झांसी से टीकमगढ़ आ रही एक निजी यात्री बस में सफर कर रही अज्ञात महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर महिला की मौत हीट स्ट्रोक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर टीकमगढ़ जिले का तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। इसी दौरान झांसी से टीकमगढ़ आ रही एक निजी बस में सवार महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि महिला ओरछा से बस में सवार हुई थी और उसे टीकमगढ़ आना था।

विज्ञापन


पढ़ें: : हनीट्रैप में फंसा शराब कारोबारी, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

बस वर्मा गांव के पास पहुंची ही थी कि महिला को बेचैनी और घबराहट होने लगी। उसकी हालत बिगड़ते देख बस कंडक्टर ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ लेकर आई। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी को दी। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। बस कंडक्टर ने पुलिस को बताया कि महिला ओरछा से बस में सवार हुई थी, लेकिन उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

जिला चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पुष्पेंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हीट स्ट्रोक का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार तापमान बढ़ रहा है और लोगों को भीषण गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप में लंबी यात्रा से परहेज करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed