फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wife and her lover get life imprisonment in husband's murder case

Tikamgarh News: पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास, शादी के 14 दिन बाद करा दी थी हत्या

Thu, 26 Dec 2024 10:07 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2024 10:07 PM IST
सार

टीकमगढ़ में पत्नी और उसके प्रेमी ने शादी के 14 दिन बाद पति की हत्या कर दी। जतारा कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दो नाबालिग आरोपियों का मामला बाल न्यायालय में विचाराधीन है। 

विज्ञापन
Wife and her lover get life imprisonment in husband's murder case
अपर सत्र न्यायालय जतारा

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के जतारा एडीजे न्यायालय ने पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

हत्या की घटना
17 जुलाई 2022 को हरपुरा गांव निवासी नवीन घोष की खेत पर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच के दौरान मृतक की पत्नी अंजलि घोष पर संदेह हुआ। पूछताछ में अंजलि ने अपने प्रेमी अक्षय घोष के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने सबूत जुटाकर मामला न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय का फैसला
गवाहों और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने अंजलि और अक्षय को मुख्य दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हत्याकांड में शामिल दो नाबालिग आरोपियों का मामला बाल न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन

14 दिन बाद पति की हत्या
नवीन घोष की शादी 3 जुलाई 2022 को झांसी के गुरसराय निवासी अंजलि घोष से हुई थी। शादी के 14 दिन बाद ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। यह हत्या नवीन के खेत में की गई। घटना के समय मृतक की पत्नी के मायके पक्ष के दो नाबालिग भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फैसले से समाज में एक कड़ा संदेश गया है कि ऐसे गंभीर अपराधों में दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed